{"_id":"65de4aa92b148637050ed9b7","slug":"the-process-of-construction-of-four-lane-rob-at-bal-niketan-railway-crossing-started-mau-news-c-295-1-svns1028-109392-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले फोरलेन आरओबी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले फोरलेन आरओबी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
मऊ। शहर के बहुप्रतीक्षित बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले फोरलेन आरओबी के निर्माण की प्रक्रिया ब्रिज कॉरपोरेशन ने शुरू कर दी है। मंगलवार को विभाग के इंजीनियरों की तरफ से चिह्नित रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिम तरफ मशीन को लगा दिया गया। वहां काम पूरा होने के बाद दूसरे स्थानों पर कार्य कराया जाएगा। इसके साथ ही पिलर में लगाने के लिए सरिया काटने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई। शासन स्तर से निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में 21 करोड़ की धनराशि जारी की गई है। हालांकि पूरे निर्माण पर 100 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
उत्तर प्रदेश सेतु निगम की ओर से शहर के बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिग संख्या जीरो-बी पर फोरलेन रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके बनने से क्राॅसिंग पर जाम की समस्या से निजात मिलेगी। शासन की तरफ 99.62 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। शासन की तरफ से पहली किस्त 21 करोड़ रुपये जारी होने के बाद ओवरब्रिज निर्माण की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। निगम के इंजीनियरों ने नाप-जोख कर उन विभिन्न स्थानों को चिह्नित किया है। मंगलवार को सेतु निगम के इंजीनियरों ने चिह्नित रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिम तरफ मशीन को लगा दिया। अधिकारियों के अनुसार, यह ओवरब्रिज जनपद में बने सभी ओवरब्रिज से अलग फोरलेन का होगा। दो ब्रिज दो-दो लेन के बनाए जाएंगे। एक टू लेन का ओवरब्रिज रेलवे लाइन को क्रॉस करते हुए रोडवेज से ढ़ेकुलिया घाट पुल तक बनेगा, जबकि दूसरा रोडवेज और सदर चौक को जोड़ेगा। ओवरब्रिज निर्माण के लिए प्रशासन की ओर से निर्माण की जद में आने वाले 296 भवनों को चिह्नित किया गया है। इसके अलावा कुछ वास्तविक भवन स्वामियों के मुआवजे के लिए भी आकलन किया गया है।
-- --
सेतु निगम की तरफ से बाल निकेतन रेलवे क्रॉसिंग पर बनने वाले फोरलेन आरओबी के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। ओवरब्रिज बन जाने से न केवल शहर की यातायात व्यवस्था में परिवर्तन आएगा। बल्कि यहां हमेशा लगने वाले जाम से भी छुटकारा मिल जाएगा।
विज्ञापन
ज्ञानेेंद्र वर्मा, प्रोजेक्ट मैनेजर, सेतु निगम आजमगढ़