फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The problems counted in the meeting of Udyog Bandhu

उद्योग बन्धु की बैठक में गिनाई गईं समस्याएं

Fri, 30 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The problems counted in the meeting of Udyog Bandhu
मऊ। जिला स्तरीय उद्योग बन्धु की बैठक जिलाधिकारी अमित सिंह बंसल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई। इस अवसर पर औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा की सड़क मरम्मत के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि सड़क मरम्मत का कार्य पूर्ण हो चुका है। इसी क्रम में राष्ट्रीय राजमार्ग से बढुआगोदाम पर लाईन सिफ्टिंग के सम्बन्ध में अवगत कराया गया कि बजट अभी प्राप्त नहीं हुआ है। जिलाधिकारी ने पुन: इसका रिमाइंडर लेटर भेजने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

औद्योगिक आस्थान सहादतपुरा में नाला एवं पानी की निकासी की समस्या का निस्तारण करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिये। इस अवसर पर उद्यमियों द्वारा अवगत कराया गया कि मिर्जाहादीपुरा से डोमनपुरा रोड में लगभग आधे किमी का रोड़ खराब है एवं रेहड़ी मजदूरों को दो महीने से खाते में पैसा नहीं गया है। जिलाधिकारी ने इसका निपटारा कराने के निर्देश दिये। उक्त अवसर पर अति. मजिस्ट्रेट, अपर पुलिस अधीक्षक, जिला उद्योग अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी, सहित समस्त उद्यमि उपस्थित रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed