{"_id":"6862d66c6771b0bc1803c687","slug":"the-open-drain-of-saidi-road-became-a-problem-during-rain-mau-news-c-295-1-svns1028-129940-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"मऊ में आफत की बारिश: खुली नाली बनी परेशानी, सड़कों पर लगा पानी; गर्मी और उमस से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ में आफत की बारिश: खुली नाली बनी परेशानी, सड़कों पर लगा पानी; गर्मी और उमस से राहत
Mon, 30 Jun 2025 11:54 PM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:54 PM IST
सार
UP Weather News: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में भी सोमवार को अच्छी बारिश हुई। इससे गर्मी और उमस से राहत मिल गई। वहीं, सड़कों पर पानी लग जाने से दिक्कतें भी हुईं। दुकानों में भी बारिश का पानी घुस गया था।
विज्ञापन
मऊ में बारिश के बाद सड़क पर लगा पानी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Weather in Mau: मऊ में नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में सोमवार को दोपहर बाद बारिश हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिली। वहीं बारिश के दौरान नगर के सईदी रोड पर बना खुला नाला लोगों के लिए आफत बन गया।
विज्ञापन
बारिश के दौरान सड़क पर जलभराव के दौरान खुले नाले में पांच से अधिक बाइक सवार गिर गए। मौके पर पहुंचे दुकानदारों ने नाले मेें गिरे बाइक सवारों को बाहर निकाला। घटना के बाद भी संबंधित विभाग की तरफ से खुले नाले को ढंका नहीं जा सका है।
विज्ञापन
सोमवार को सुबह से धूप छांव होती रही। दोपहर तक तेज धूप रहने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मौसम बदला और झमाझम बारिश हुई। रुक-रुक बारिश होती रही। इसी बीच नगर के सईदी रोड पर सड़क पर पानी भर जाने के चलते खुला नाला लोगों को पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन
जलभराव होने के चलते पांच से अधिक बाइकसवार नाले में गिर गए। बारिश से बचने के लिए शहर के मुख्य मार्ग के दोनों ओर बनी दुकानों के सामने खड़े होकर बारिश बंद होने का इंतजार करते नजर आए। नगर के भीटी, रघुनाथपुरा, मुुंशीपुरा, निजामुद्दीनपुरा सहित निचले इलाकों में जलभराव होने से लोगों को पानी से होकर गुजरना पड़ा। मौसम बदल जाने से अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 69 प्रतिशत रही। जबकि 10 किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी।