फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The only ESI hospital in the district is being run on the trust of two women pharmacists in Jarjar Bhavan

जर्जर भवन में दो महिला फार्मासिस्टों के भरोसे संचालित हो रहा है जिले का एकमात्र ईएसआई अस्पताल

Sat, 21 Nov 2020 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
The only ESI hospital in the district is being run on the trust of two women pharmacists in Jarjar Bhavan
नगर के ढेकुलियाघाट पर मौजूद कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय का जर्जर भवन। - फोटो : MAU
मऊ। श्रम मंत्रालय की ओर से निजी कंपनियों, फैक्ट्रियों और कारखानों में काम करने वाले कर्मचारियों के स्वास्थ्य लाभ के लिए कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना के तहत संचालित ईएसआई अस्पताल में नि:शुल्क इलाज की सुविधा है। लेकिन नगर में संचालित अस्पताल खुद अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है।
विज्ञापन

बीते तीन माह से यहां अस्पताल में कोई चिकित्सक नहीं है। ऐसे में दो महिला फार्मासिस्टों द्वारा ही कर्मचारियों को आवश्यकता पड़ने पर दवा मुहैया कराया जा रहा है। जबकि इलाज के लिए उन्हें वाराणसी या दूसरे जगहों पर रेफर कर दिया जा रहा है। ऐसे में योजना के तहत पंजीकृत पांच हजार से ज्यादा कर्मचारियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बताते चले कि कमचारी राज्य बीमा के तहत जिले में पांच हजार तीन सौं कर्मचारी ईएसआई योजना में पंजीकृत है। निर्भर लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार की सुविधा मुहैया शासन द्वारा कराया जाता है। जिसमें नि.शुल्क चिकित्सा लाभ। इसके तहत ईएसआई में बीमित व्यक्ति और उस पर आश्रित पारिवारिक सदस्यों को चिकित्सा लाभ दिया नगर के ढेकुलिया घाट मंदिर में संचालित ईएसआई अस्पताल के माध्यम से मिलता है। लेकिन बीते अगस्त माह से ईएसआई अस्पताल में तैनात दोनों चिकित्सकों के पद रिक्त चल रहे है। ऐसे में अस्पताल आने वाले कर्मचारियों को वर्तमान में तैनात दो महिला फार्मासिस्टों द्वारा दवा तो मुहैया कराया जा रहा है, लेकिन इलाज के लिए उन्हें योजना में शामिल अस्पताल के लिए दूसरे जिलों को भेजा जा रहा है। इतना ही नहीं बीते कई वर्षो से अस्पताल बेहद जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। कर्मचारियों ने जिम्मेदार विभाग के अणिकारियों का ध्यान अस्पताल की ओर खींचते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। इस बाबत ईएसआई के सीएमओ डॉ. राधेश्याम का कहना है कि अस्पताल की समस्या उनके संज्ञान में है। चिकित्सकों की कमी को देखते हुए वर्तमान में एक चिकित्सकको अटैच किया गया है।जल्द ही सभी समस्याओं का निस्तारण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed