फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The national bird peacock was given a final farewell by wrapping it in the tricolor

Mau News: मऊ से... तिरंगे में लपेटकर राष्ट्रीय पक्षी मोर को दी अंतिम विदाई

Sun, 30 Mar 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
The national bird peacock was given a final farewell by wrapping it in the tricolor
रतनपुरा। हलधरपुर थाना क्षेत्र के सिधवल गांव में शनिवार की सुबह राष्ट्रीय पक्षी मोर घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य ने पशु चिकित्सक को बुलाया, उपचार होने के कुछ देर बाद मोर ने दम तोड़ दिया। राजकीय सम्मान के साथ तिरंगा में लपेटकर पोस्टमार्टम के लिए उसे जिला अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन

सिधवल गांव में सुबह कुत्तों ने मोर को नोंचकर लहुलूहान कर दिया। गांव निवासी ओमप्रकाश यादव ने मोर को घायल अवस्था में देखकर उसे घर ले आए और भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्य को सूचना दी। जिलाध्यक्ष ने रतनपुरा पशु अस्पताल में तैनात पशु चिकित्सक को बुलाकर उपचार कराया। कुछ देर बाद ही मोर ने दम तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस और वन विभाग की टीम पहुंची। मोर को तिरंगा में लपेटकर सभी ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed