फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The municipality inaugurated the development work

पालिकाध्यक्ष ने किया विकास कार्यो का लोकार्पण

Mon, 05 Apr 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 05 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
The municipality inaugurated the development work
नगर पालिका के वार्ड नं0 15 इमिलिया बुनकर कालोनी में निर्माण कार्य का लोकार्पण करते नगर पालिका अध्य? - फोटो : MAU
मऊ। नगर क्षेत्र स्थित वार्ड न. 24 मदनपुरा उत्तरी डोमनपुरा में 3.52 लाख रुपये की लागत से निर्मित नाली एवं सीसी इंटरलाकिंग तथा वार्ड नं. 15 इमिलिया बुनकर कालोनी में लगभग 2.71 लाख रुपये की लागत से निर्मित नाली, पटिया एवं खड़ंजा कार्य का लोकार्पण पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि नगर को हर प्रकार से उन्नति एवं समृद्धि के मार्ग पर अग्रसर करने के लिए पालिका द्वारा सार्थक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होने कहा कि नगरवासियों कोे हर प्रकार की बुनियादी सहूलतें उपलब्ध कराने के लिए पूरे नगर में अनेकों स्थानों पर पेय जलापूर्ति हेतु नलकूपों का अधिष्ठापन, पंप हाउस का निर्माण, पानी की निकासी तथा जल-जमाव से नगर को बचाने के लिए नाली एवं नालों का निर्माण, रास्ता निर्माण आदि काम तेजी से हो रहे हैं। पालिकाध्यक्ष ने कहा कि हाईवे निर्माण का कार्य प्रगति पर है जिसके चलते डोमनपुरा चुंगी का नलकूप बंद हो गया है जिसके कारण जलापूर्ति में समस्या उत्पन्न हो रही है, जिसे दूर करने का प्रयास पालिका द्वारा किया जा रहा है। आगे कहा कि कई राज्यों में कोरोना के मामले पुन: तेजी से बढ़ रहे हैं। ऐसे में आप सभी सावधानी तथा सतर्कता बरतें। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, दो गज की दूरी बनाए रखें। बार-बार हाथों को सैनिटाइजर, साबुन से साफ करें, मास्क का प्रयोग करें। इस अवसर पर नसीम अहमद, फिरोज अहमद शब्बू, नसीम अख्तर, अनिल मौर्या आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed