फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The miscreants took away the jewelery worth lakhs after making the elderly couple unconscious

बुजुर्ग दंपती को बेहोश कर लाखों के गहने ले उड़े बदमाश

Thu, 08 Sep 2022 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
The miscreants took away the jewelery worth lakhs after making the elderly couple unconscious
घोसी। स्थानीय कोतवाली अन्तर्गत नदवासराय क्षेत्र के ग्रामसभा सरायसादी में बुधवार को लकड़ी का छोटा कारोबार करने वाले बुजुर्ग दंपती को नशीला पेय पदार्थ पिलाकर बदमाशों ने घर से दो लाख रुपये के गहने व 50 हजार रुपये नकद लेकर भाग निकले। बदमाशों ने बुजुर्ग दंपती को बेहोशी की हालत में सडक के किनारे फेंक दिया। कोतवाली क्षेत्र के नदवासराय अंतर्गत निवासी बालकिशुन पुत्र स्व झगरु अपनी वृद्ध पत्नी रमावती और विधवा बहू शीला तथा उसके दो छोटे पुत्रों विवेक और गणेश के साथ ग्रामसभा स्थित मकान में रहते हैं। परिवार की आजीविका चलाने के लिये बालकिशुन घर के पास ही लकड़ी का छोटा स्टाल लगाते हैं। मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे बुजुर्ग की बहू शीला किसी काम से घोसी गई हुई थी एवं उसके दोनों बच्चे स्कूल गये हुए थे। लकड़ी के स्टाल के पास दोनों बुजुर्ग दंपती थे। इसी दौरान दो अनजान व्यक्ति वहां पहुंचे व दवा इलाज करने के नाम पर दोनों को बोतल में रखा नशीला तरल पदार्थ पिला दिया। पानी पीते ही दोनों बुजुर्ग बेहोश हो गये। इसके बाद बदमाश घर में घुसकर इत्मीनान से पूरे घर को खंगाल डाले। बदमाश घर में बक्से में रखे दो लाख के जेवर और 50 हजार नकदी सहित कीमती सामान लेकर फरार हो गए। बाजार से लौटकर घर आई बहू ने जब यह नजारा देखा तो सन्न रह गई। ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना शीला ने कोतवाली पुलिस को दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक केके गुप्ता का कहना है कि फोन के माध्यम से घटना की सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। उचित कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed