फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The message of 'fever will be delayed'

‘बुखार में देरी पड़ेगी भारी’ का दिया संदेश

Fri, 01 Jul 2022 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
The message of 'fever will be delayed'
फतेहपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ करते ब्लॉक प्रमुख ? - फोटो : MAU
मऊ। मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से शुक्रवार को एक माह तक चलने वाला संचारी रोग नियंत्रण अभियान ‘बुखार में देरी पड़ेगी भारी’ संदेश के साथ शुरू किया गया। एसीएमओ ने हरी झंडी दिखा कर सचल दस्ते को रवाना किया। एसीएमओ डॉ. एसपी अग्रवाल ने कहा कि संचारी रोग नियन्त्रण अभियान के अन्तर्गत जिले में साफ सफाई, कचरा निस्तारण एवं छिड़काव तथा प्रचार प्रसार किया जायेगा। आशा, एएनएम तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के सहयोग से बुखार के मरीजों की खोज की जायेगी। डॉ. आरवी सिंह ने बताया कि दिमागी बुखार का टीका जरूर लगवायें। मच्छरों के काटने से बचें, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही पूरे आस्तीन की कमीज, फुल पैंट मोजे पहनें। जिला मलेरिया अधिकारी बेदी यादव ने बताया कि अभियान को लेकर आशाओं को बुखार के मरीजों की खोज के लिये प्रशिक्षित किया गया है। 16 से 31 जुलाई के बीच विशेष ट्रैकिंग घर घर दस्तक अभियान संचालित किया जायेगा। घोसी : मझवारा मोड़ स्थित सीएचसी परिसर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख डॉ. रामकृष्ण यादव ने किया। अधीक्षक डा. एसएन आर्य ने बताया कि एक से 31 जुलाई तक चलने वाले अभियान में स्वास्थ्य विभाग की टीमें गांवों में जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। डा. एचके पंकज ने बताया कि मानसून के समय में नाली नाला आदि जगहों पर जलजमाव होने के कारण संचारी रोग की उत्पत्ति होती हैं। पूर्व प्रमुख सुजीत सिंह ने भी अपने विचार रखे। इस दौरान डा.अतुल शर्मा, अभय यादव, आशुतोष पांडेय, बीएमसी रेशमा, आलोक राय, डा दीपक वर्मा, डा. संदीप कुमार प्रजापति, डा अतुल राय, डा साबिर खान, लोकनाथ आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed