{"_id":"12ea3e431cdc1d2a38694ead4f292296","slug":"the-memorandum-demanded-a-probe-by-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" डीएम को ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को ज्ञापन देकर जांच कराने की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Wed, 24 Dec 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबादगोहना क्षेत्र के मड़हा गांव की दर्जनों संख्या में आए महिला पुरुष ने जिलाधिकारी को पत्रक देकर गांव में आये सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग किया है। गांव निवासी सीमा, चंदा, प्रभावती, आंती, रंभा, मुखिया, सुभाष, विजयी, मनोज आदि जिलाधिकारी से मिलने कलेक्ट्रेट आए। लोगों ने जिलाधिकारी को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में उल्लेख किया कि उसके गांव का चयन लोहिया गांव के रूप में हुआ है। वह गांव के गरीब मजदूर हैं। आरोप है कि वर्तमान प्रधान ने पूर्व प्रधान द्वारा गांव में कराए गए कार्यों को अपना बताकर फर्जी मस्टरोल बनाकर एक साजिश के तहत शासन से गांव में आए सरकारी धन का गबन कर लिया है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष जांच करा कर दोषियो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन