फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The mason died after falling down the visor, two laborers injured

छज्जा टूटने से नीचे गिरकर राजमिस्त्री की मौत, दो मजदूर घायल

Wed, 21 Apr 2021 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 10:52 PM IST
विज्ञापन
The mason died after falling down the visor, two laborers injured
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के बोझी चौकी अंतर्गत स्थित कटिहारी गांव के हरिजन बस्ती में बुधवार को छज्जा गिरने 55 वर्षीय राज मिस्त्री की मौत हो गई। इस घटना में मिस्त्री के साथ काम कर रहे दो मजदूर घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कटिहारी गाँव के हरिजन बस्ती में सुवास राम के यहां उसी गांव के निवासी राज मिस्त्री प्रधान चौहान दीवाल चिनाई का काम रहे थे। राज मिस्त्री प्रधान चौहान दो मजदूरों के साथ दरवाजे के ऊपर बने छज्जे पर चढ़ कर दीवाल की चिनाई कर रहे थे। इतने में छज्जा अचानक टूट कर नीचे गिर गया। छज्जे के साथ ही मिस्त्री और मजदूर नीचे गिर गए। इस घटना में राजमिस्त्री प्रधान चौहान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसी गांव के दोनों मजदूर चंदन और पप्पू भी नीचे गिरकर घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे की जानकारी पाकर मौके पर पहुंचकर बोझी चौकी इंचार्ज सुभाष यादव ने मृतक के शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में प्रधान चौहान की मौत से उनके घर कोहराम मच गया। हादसे में पति की मौत हो जाने की सूचना से प्रधान की पत्नी लीलावती और उनके बेटों बेंचेन और विपिन का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed