फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The marriage of a disabled youth became a matter of discussion

दिव्यांग युवक का विवाह बना चर्चा का विषय

Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 12:06 PM IST
विज्ञापन
The marriage of a disabled youth became a matter of discussion
बोझी बाजार सबरहद बिरैचा में विधवा संग शादी रचाता दिव्यांग युवक ।संवाद - फोटो : MAU
मऊ। बोझी बाजार स्थित सबरहद बिरैचा गांव में एक दिव्यांग की धूमधाम से हुई शादी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रही। लोगों दोनों हाथों से दिव्यांग युवक से विवाह कर रही युवती की सराहना करते दिखे। स्व. विनोद जायसवाल सामाजिक एवं शैक्षणिक ट्रस्ट सबरहद बिरैचा के तत्वावधान में किया गया। गांव निवासी ओमप्रकाश पासवान पुत्र बच्चूलाल का विवाह आजमगढ़ जिले के जीयनपुर कोतवाली अंतर्गत् हरैया ग्राम पंचायत के मखदूमपुर गांव निवासिनी प्रियंका पुत्री अमेरिका पासवान के साथ धूमधाम से हुआ। ओमप्रकाश पासवान का कई वर्ष पूर्व कारखाने में काम करते समय हाथ कट गया था। स्थिति यह है कि ओमप्रकाश को अपना काम करने के लिए भी परिवार के सदस्यों पर निर्भर रहना पड़ता है। उसकी यह स्थिति देखकर एक बच्ची की मां विधवा प्रियंका ने हाथ थामने का फैसला किया। विवाह समारोह में जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष उर्मिला जायसवाल, पूर्व ग्राम प्रधान आलोक जायसवाल, अविनाश जायसवाल डिंपू , पारसनाथ यादव, भोला जायसवाल, परशुराम पासवान, राममनोज, रंजीत मद्देशिया, संजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed