फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The man laid a life on the tree

व्यक्ति ने पेड़ पर फंदा लगाकर दी जान

Mon, 26 Apr 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
The man laid a life on the tree
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के धरमपुरा (जमुवारी) गांव निवासी सब्जी विक्रेता अशोक पांडेय ने शनिवार की देर रात घर के पास पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। परिवार के सदस्यों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई, बाद में सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची ने पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के धरमपूरा (जमुवारी) गांव निवासी कल्पनाथ पांडेय के दो बेटों में अशोक सबसे बड़ा है। वह सब्जी बचता था। अशोक का चाल चलन ठीक नहीं था, इसके चलते उसकी पत्नी मनोरमा अपने पुत्र विराट (18), पुत्री सहारा (20) के साथ मायके में रहती थी। मनोरमा का मायका आजमगढ़ जीयनपुर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में था। पता चला कि मनोरमा बीते छह वर्षों मायके में रह रही थी। ग्रामीणों के अनुसार बीते 22 अप्रैल को मृतक के परिवार में शादी थी। इसके चलते वह पत्नी को लाने के लिए ससुराल गया, जहां पत्नी मनोरमा ने आने से मना कर दिया। इसके बाद मृतक अपने घर चला आया। घर आने के बाद परिजनों से भी तकरार हुआ। इसके बाद शनिवार की देर रात लगभग 12 बजे घर के पास स्थित बागीचे में जाकर पेड़ की डाल से प्लास्टिक की रस्सी के सहारे लटक कर जान दे दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक के भाई संजय पांडेय के तहरीर पर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। खबर सुन कर पत्नी मनोरमा ने थाने पहुंच कर परिजनों के ऊपर ही आरोप लगाया। कोतवाल कुमुद शेखर सिंह का कहना था कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed