{"_id":"6982341743d6d17a8602053a","slug":"the-list-of-textbooks-should-be-uploaded-60-days-before-the-start-of-the-academic-session-mau-news-c-295-1-svns1028-140297-2026-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शिक्षा सत्र शुरू होने के 60 दिन पहले अपलोड हो पाठ्य पुस्तकों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शिक्षा सत्र शुरू होने के 60 दिन पहले अपलोड हो पाठ्य पुस्तकों की सूची
विज्ञापन
अभिभावक मंच के पदाधिकारियों ने निजी स्कूलों के वेबसाइट पर पाठ्य-पुस्तकाें के अपलोड करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित पांच सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि निजी स्कूलों में नवीन शिक्षण सत्र 2026-27 प्रारंभ होने के कम से कम 60 दिवस पूर्व अपनी वेबसाइट पर पाठ्य-पुस्तकों की सूची अनिवार्य रूप से अपलोड किया जाए।
जिले के सभी निजी विद्यालयों में केंद्रीय विद्यालय संगठन की तर्ज पर पाठ्य-पुस्तकों की सूची लागू कराई जाए, जिससे अभिभावकों पर अनावश्यक आर्थिक बोझ न पड़े। जिले में निजी प्रकाशकों की पुस्तकों द्वारा पठन-पाठन पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाया जाए।
विज्ञापन
केवल एनसीईआरटी / मानक पुस्तकों को ही मान्यता दी जाए। जनपद के सभी इंग्लिश मीडियम विद्यालयों में एक समान पाठ्यक्रम (सिलेबस) लागू किया जाए, जिससे शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, समानता और गुणवत्ता बनी रहे। जिले के समस्त निजी विद्यालयों में नेशनल बिल्डिंग कोड का सख्ती से अनुपालन कराया जाए।
ज्ञापन देने वालों में अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह, रश्मि सिंह, संतोष यादव, अरविंद यादव, सुशील सिंह उर्फ विपिन आदि शामिल थे।