फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   the head Deprived

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने से वंचित हो गए प्रधान

Sat, 07 May 2016 11:42 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Sat, 07 May 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
 the head Deprived
उज्जवला में कार्यक्रम खत्म होने के बाद घोसी में डाक विभाग की लापरवाही के कारण प्रधानों के पास पहुंचा निमंत्रण पत्र
डाक विभाग की लापरवाही के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बलिया में आयोजित हुए कार्यक्रम में कई प्रधान नहीं पहुंच सके। उज्ज्वला योजना के कार्यक्रम में एक मई को घोसी ब्लाक के ग्राम प्रधानों को पहुंचने का निमंत्रण पत्र छह मई को मिला। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि डाक विभाग के अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैए से वे कार्यक्रम में शामिल होने से वंचित रह गए। 
विज्ञापन



   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बलिया में बीपीएल परिवार के लोगों को एलपीजी गैस कनेक्शन देने के लिए उज्ज्वला योजना कार्यक्रम में भाग लेने के  लिये घोसी ब्लॉक के 72 ग्राम प्रधानों को निमंत्रण पत्र पेट्रोलियम मंत्रालय से भेजा गया। जो क्षेत्र के प्रधानों को छह मई को प्राप्त हुआ।
विज्ञापन



मिर्जाजमालपुर की प्रधान मीरा यादव, खत्रीपार के  प्रधान कालिका चौहान, चकमुसैयद के प्रधान नगीना, केरमामहरुपुर के प्रधान  राजाराम यादव, माउरबोझ के प्रधान सुनील वर्मा, अहमदपुरअसना की प्रधान सगुफ्ता  आदि ने नाराजगी प्रकट करते हुए बताया कि  आमंत्रण पत्र के देर से पहुंचने से हम लोग प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पहुंचने से वंचित रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इसके लिये  डाक विभाग के अधिकारी  जिम्मेदार हैं। क्योंकि 29 अप्रैल को आमंत्रण पत्र पोस्ट किया गया और डाक विभाग ने 6 मई को दिया है। समय से मिल गया होता तो हम लोग भी कार्यक्रम में भाग लिए होते। इस बड़े कार्यक्रम में शामिल होकर हमें कुछ सीखने के लिए ही मिलता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed