फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The government of Uttar Pradesh is anti-worker: Congress State President

किसान मजदूर विरोधी है उत्तर प्रदेश की सरकार : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

Sat, 25 Sep 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
The government of Uttar Pradesh is anti-worker: Congress State President
मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के मऊ आगमन पर कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह फूलमालाओं से लादकर जोरदार तरीके से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं के साथ न्याय पंचायत अध्यक्ष एवं ग्राम पंचायत अध्यक्षों के साथ-साथ ब्लॉक अध्यक्ष की समीक्षा बैठक राजीव गांधी महिला पीजी कॉलेज के सभागार में किया।
विज्ञापन

इस मौके पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष की पहचान हैं।उत्तर प्रदेश में कांग्रेसी एकमात्र विकल्प है जो भारतीय जनता पार्टी के अलोकतांत्रिक सरकार को सत्ता से बाहर कर सकती है। उत्तर प्रदेश की सरकार किसान मजदूर महिला आदिवासी विरोधी है। सत्ता में बैठे लोग कार्यकर्ताओं पर प्रदेश की जनता पर प्रदेश के किसानों पर प्रदेश के दलितों पर जो यह सरकार अत्याचार कर रही है। कांग्रेस की सरकार बनते ही प्रदेश की जनता को खुशहाली का आगाज महसूस होने लगेगा। महंगाई भ्रष्टाचार शिक्षा रोजगार सभी में यह सरकार फेल हो चुकी है।नौजवान को नौकरी नहीं मिल रही है। जो नौकरी में है उसे बाहर किया जा रहा है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंतखाब आलम ने कहा कि जनपद का कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश में सरकार बनाने के लिए कमर कस लिया है। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष विश्व विजय सिंह, महासचिव मानिंद मिश्रा, सचिव जनक कुशवाहा, विष्णु कुशवाहा, पूर्व विधायक नसीम अहमद, पूर्व विधायक अमरेश चंद्र पांडेय, पूर्व सांसद बालकृष्ण चौहान,घनश्याम सहाय, सुरेश बहादुर सिंह, राष्ट्र कुंवर सिंह,अवनीश कुमार सिंह, संजय यादव, राज मंगल यादव, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अनिल जायसवाल, विनोद कुमार, मधुसूदन त्रिपाठी, अकरम प्रेमियर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed