फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The general public is troubled by the anti-people policies of the central, state government: Sanjeev

केंद्र, प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों से परेशान है आमजन: संजीव

Thu, 18 Nov 2021 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
The general public is troubled by the anti-people policies of the central, state government: Sanjeev
मऊ। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजीव सिंह सोनू तथा प्रदेश उपाध्यक्ष नरसिंह नारायण त्रिपाठी क्षेत्र के फैजुल्लाहपुर में मंगलवार की रात ग्रामीणों से संवाद किया। इस मौके पर संजीव सिंह सोनू ने केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए दोनों सरकारों को किसान विरोधी और समाज को बांटने वाला बताया। कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन विरोधी नीतियों से आमजन पूरी तरह से परेशान हैं।
विज्ञापन

विकास का कार्य पूर्ण रूप से ठप पड़े हुए हैं। झूठ की बुनियाद पर जुमलेबाजी व फरेब करके सत्तासीन हुई भाजपा सरकार ने आमजन को सिर्फ छलने का ही कार्य किया है। इस सरकार में व्यापारी, नौजवान, किसान-मजदूर, महिलाएं सभी त्रस्त हैं। इसलिए अब समय आ गया है कि ऐसी जन विरोधी सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकें।
विज्ञापन

इस अवसर पर राष्ट्रीय सचिव बाजीराव खाड़े ने भी राजीव गांधी पंचायती राज से संबंधित बातें विस्तार पूर्वक बताया। प्रदेश सचिव जनक कुशवाहा ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने राजीव गांधी पंचायती राज्य संगठन के जिलाध्यक्ष रतनेश राय को नियुक्ति पत्र भी दिया। इस दौरान इफ्तिखार, विष्णु कुशवाहा, माधवेंद्र बहादुर सिंह, रमेश पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, संजय यादव, राजमंगल यादव आदि उपस्थिति रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed