{"_id":"60cf8b728ebc3e3345470511","slug":"the-gas-victim-did-not-get-the-second-installment-of-pm-s-residence-mau-news-vns595961378","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस पीड़िता को नहीं मिली पीएम आवास की दूसरी रक़स्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस पीड़िता को नहीं मिली पीएम आवास की दूसरी रक़स्त
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। सरकार भले ही गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास दिलाकर लाभांवित करने का दावा कर रही है, लेकिन अभी भी गरीब परिवार आवास योजना से वंचित है। नगर के बिचलापुरा निवासी गैस पीड़िता को पीएम आवास योजना में आवास की दूसरी क़िस्त नहीं मिल पाई है। पीड़ित नगर पंचायत कार्यालय का चक्कर काटने को विवश हैं।
वर्ष 2019 में गत 14 अक्तूबर को स्व. छोटू विश्वकर्मा के घर गैस लीकेज से विस्फोट हो गया था, जिसमें जहां 18 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं करीब दो दर्जन लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए। इस घटना में एक दर्जन से अधिक गृह स्वामियों के मकान क्षतिग्रस्त हो गए थे, जिसका निर्माण कराने के लिए प्रदेश सरकार ने घोषणा किया था। गैस पीड़ितों के बार-बार मांग के बाद दो माह पूर्व डूडा विभाग द्वारा पीएम शहरी आवास योजना अंतर्गत 13 लोगों के खाते में पैसा आ गया। 12 लोगों के मकान भी बनकर तैयार हो गए। इस में गैस पीड़िता मोना विश्वकर्मा के खाते में अब तक आवास की पहली किस्त सिर्फ 50 हजार रुपये ही आई। जिसके कारण मकान की सिर्फ बुनियाद ही भरी जा सकी है। जिससे पूरा परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं।
पीड़िता ने आवास की दूसरी क़िस्त के लिए नगरपंचायत कार्यालय का चक्कर काट रही है। इस बाबत अधिशासी अधिकारी नितेश गौरव का कहना था कि गैस विस्फोट की घटना में 13 लोगों के मकान क्षतिग्रस्त हुए थे, जिसमें 12 लोगों के खाते में आवास की दोनों किस्त पहुंच गई है। एक की रह गई है इसके लिए विभाग से बात हो रही है जल्द ही दूसरी किस्त भी खाते में पहुंच जाएगी।