फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The fish was being taken to distribute voters, the prime candidate absconding, the fellow was caught

मतदाताओं को बांटने के लिए ले जा रहा था मछली , प्रधान प्रत्याशी फरार, साथी पकड़ा गया

Fri, 23 Apr 2021 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
The fish was being taken to distribute voters, the prime candidate absconding, the fellow was caught
चिरैयाकोट।थाना क्षेत्र के ग्राम नासिरपुर में ग्राम प्रधान पद के एक प्रत्याशी मतदाताओं को लुभाने के लिए उन्हें मछली बांटने के लिए ले जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दोनों को दबोचा, इस दौरान प्रत्याशी तो फरार हो गया। लेकिन उसका सहयोगी मय मछली पकड़ा गया।
विज्ञापन

नासिरपुर में प्रधान पद पर छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से एक प्रत्याशी शुक्रवार की शाम गांव के सिकंदरपुर वार्ड में मछली बांटने के लिए ले जा रहा था। स्थानीय थाने की पुलिस ने उन्हे 30 किलो कटी मछली के साथ पकड़ा। पुलिस उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। पुलिस को देखते ही प्रधान प्रत्याशी फरार हो गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की थी। शुक्रवार की शाम एक प्रत्याशी द्वारा सिकंदरपुर वार्ड में मछली बांटने के लिए चिरैयाकोट बाजार से मछली कटवाकर 30 पैकेटों में करके एक बोरी में रखकर प्रत्याशी अपने एक साथी के साथ ले जा रहा था। वार्ड के करीब पहुंचते ही पुलिस ने मछली सहित प्रत्याशी के साथी को पकड़ लिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अविनाश कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ चल रही है ,प्रत्याशी सहित पकड़े गए उसके साथी के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed