फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The farmer lured 10 lakhs by giving greed to give land in dowry

दहेज में जमीन देने का लालच देकर किसान को लगाई 10 लाख की चपत

Fri, 04 Dec 2020 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Dec 2020 10:32 PM IST
विज्ञापन
The farmer lured 10 lakhs by giving greed to give land in dowry
मऊ/कोपागंज। स्नातक कर रहे बेटे का विवाह करने केे एवज में दहेज में सात बीघा जमीन, एक कार देने का लालच देकर ठगों ने किसान से दस लाख रुपये की ठगी कर फरार हो गए। किसान को शुक्रवार की सुबह पता चला कि वह ठगी का शिकार हो गया। इस पर वह कोपागंज थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को प्रार्थना पत्र सौंपा। इस दौरान पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित की मदद करने की बजाय डांटकर भगा दिया।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के टड़ियांव गांव निवासी विशुनधारी पुत्र शिवचंद्र ने पुलिस को बताया कि उसका बेटा स्नातक कर रहा है। बोला एक माह पहले ब्लाक के एक गांव के पूर्व प्रधान के साथ एक युवक के साथ उसके घर पर शादी का प्रस्ताव लेकर आया। बातचीत के दौरान युवक ने कहा कि वह दहेज में चार लाख रुपया नगद के साथ एक कार के साथ-साथ सात बीघा जमीन देने की बात कहा। पूर्व प्रधान के साथ में होने के कारण विशुनधारी ने युवक की बात को सुनकर शादी के लिए हां कर दिया।
विज्ञापन

इस बीच युवक ने विशुनधारी से संपर्क साधा और बताया कि आजमगढ़ जिले के सठियांव निवासी उनके एक परिचित को एक वैवाहिक आयोजन में दस लाख रुपये की जरूरत है। विशुनधारी होने वाले तथाकथित रिश्तेदार के झांसे में आकर बीते तीन दिसंबर को वह दस लाख रुपया आजमगढ़ पहुंचकर एक होटल में उन्हें दे दिया। पीड़ित ने बताया कि अब कथित रिश्तेदार और रुपया लेने वाले दोनों में से किसी का फोन नहीं उठा रहा है। इस संबंध में बात करने पर थानाध्यक्ष कोपागंज अजय कुमार तिवारी ने बताया कि उन्हें इस तरह की किसी घटना की जानकारी नहीं है। लेकिन फिर भी इस मामले की जांच करा कर दोषियों के विरुद्घ कार्रवाई कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed