फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The ex-President was beaten up by the bullies, three including the current head were booked

पूर्व प्रधानपति पर दबंगों ने की मारपीट, वर्तमान प्रधान सहित तीन पर मुकदमा दर्ज

Tue, 22 Mar 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The ex-President was beaten up by the bullies, three including the current head were booked
बढुआ गोदाम। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के हाजीपुर गांव की निवासी पूर्व महिला प्रधान के पति पर दबंगों ने बड़ागांव स्थिय पेट्रोल पंप के पास सोमवार को हाकी और लोहे के राड से हमला कर दिया। मौके पर मौजूद महिला प्रधान के शोर मचाने पर लोग जब तक लोग इकट्ठा हुए बदमाशों ने प्रधान पति को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने पति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बाबत पूर्व प्रधान सुगीया देवी ने वर्तमान प्रधान सहित तीन को नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया हैं।
विज्ञापन

सुगीया देवी पत्नी हरिश्चंद्र चौहान हाजीपुर गांव की पूर्व ग्राम प्रधान हैं। हरिश्चंद्र चौहान सोमवार को अपनी पत्नी सुगीया देवी के साथ किसी काम से जिला मुख्यालय आए हुए थे। काम खत्म कर वापस दोनों गांव जा रहे थे अभी वह बडागांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे ही थे कि पेट्रोल पंप के पास पहले से मौजूद पांच से छह लोगों ने हाथ देकर हरिश्चंद्र को रोकने का इशारा किया। जब हरिश्चंद्र ने गाडी रोक दी तो मनबढों ने अचानक हरिश्चंद्र पर हांकी और लोहे के राड से हमला बोल दिया और जमकर पिटाई कर दी। साथ में मौजूद हरिश्चंद्र की पत्नी और पूर्व प्रधान सुगीया देवी जबतक मामले को कुछ समझ पाती और शोर मचाकर लोगों को बुलाती तब तक हमलावरों ने हरिश्चंद्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पूर्व प्रधान सुगीया देवी का आरोप है कि वर्तमान ग्राम प्रधान रामसरन ने ही अपने लोगों द्वारा उसके पति पर हमला करवाया हैं और मेरे पति को मरा समझ कर छोड़ कर भाग गए। बीच-बचाव के दौरान मुझे भी हल्की फुल्की चोट आई है। पूर्व प्रधान सुगीया देवी ने ग्राम प्रधान और उसके भाई और सहयोगी के विरुद्ध नामजद तहरीर दिया है और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत थाना प्रभारी केके गुप्ता ने बताया कि सुगीया देवी की तहरीर पर ग्राम प्रधान रामसरन और उसका भाई रामकरन और रामसुरत को नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर आरोपी रामकरन की गिरफ्तारी कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed