फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The eunuchs of two sides fought fiercely for entering the area

क्षेत्र में घुसने को लेकर दो पक्षों के किन्नरों में हुई जमकर मारपीट

Wed, 29 Sep 2021 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
The eunuchs of two sides fought fiercely for entering the area
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के राजापुर तिलस्वां में एक ही समुदाय के दो पक्षों के किन्नरों में अपने अपने क्षेत्र को लेकर बुधवार को मारपीट हो गई। जिसमें एक पक्ष के पांच लोग गंभीर रुप से घायल हो गये। घायल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन हमलारोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

चिरैयाकोट के रहने वाले किन्नर कंचन गुरु आशा किन्नर अपने साथियों के साथ मांगतिम कार्यक्रम के लिये राजापुर तिलस्वां गांव में आए थे , तभी वहा अचानक उन्ही के समुदाय के सोनाली किन्नर गुरु खुश्बू किन्नर, ज्योति किन्नर गुरु सोनाली किन्नर, किरन किन्नर गुरु गुड़िया किन्नर निवासी मिर्जा हादीपुरा थाना दक्षिण टोला ने गाली गलौज करते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। बीच-बचाव करने गई उनकी साथी प्रियंका किन्नर को भी मारने पीटने लगे साथ में उसे भी जान से मारने की धमकी दी। कंचन किन्नर ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सोनाली और उसके साथी किन्नरों का कहना था कि कंचन वगैरह हमारे क्षेत्र में घुस आई थी। उसे ऐसा नहीं करना चाहिए था। इस बाबत कोतवाली प्रभारी नीरज कुमार पाठक ने बताया कि घायल पक्ष के कंचन किन्नर की तरफ से तहरीर मिल गई है। तहरीर के आधार पर तीन आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed