फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The encroachment demolishes

अतिक्रमणकारियों पर चला प्रशासन का डंडा

Fri, 04 Sep 2015 12:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 04 Sep 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन
The encroachment demolishes
शहर के पटरी दूकानदारों और अतिक्रमणकारियों पर एक बार फिर जिला प्रशासन का डंडा चला। गुरुवार को जिला प्रशासन और नगर पालिका के कर्मचारियों ने पुलिस की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया। इस दौरान काफी भीड़ जुट गई और जाम की  स्थिति बन गई।
विज्ञापन



सीएम अखिलेश यादव के आगमन के पूर्व भी जिला प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण करने वाले पटरी दूकानदारों के खिलाफ अभियान चलाकर अतिक्रमण को हटवाया गया था।


लेकिन दोबारा अतिक्रमणकारियों ने अपनी दूकान पटरी पर लगानी शुरू कर दिया। वहीं गुरुवार को एक बार फिर जिला प्रशासन ने गाजीपुर तिराहा से बालनिकेतन तक अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ अभियान चलाया।
विज्ञापन



 जिसके तहत सड़क पर लगे दूकानों के बोर्ड, टीनशेड आदि को ध्वस्त कर दिया गया। नगर पालिका के बुल्डोजर ने नाले पर हुए पक्का निर्माण को भी ध्वस्त कराया। कई दूकानदारों ने अपने अपने टीनशेड को हटा लिए। अतिक्रमण हटाने के दौरान एसडीएम जगदंबा सिंह, सीओ सिटी अशोक कुमार यादव, शहर कोतवाल कुुंवर बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed