{"_id":"67e1a6189f0a5068670aad15","slug":"the-doctor-referred-her-after-declaring-her-critical-the-pilot-conducted-a-safe-delivery-in-the-ambulance-mau-news-c-295-1-svns1028-125657-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: चिकित्सक ने गंभीर बताकर किया रेफर, एंबुलेंस में पायलट ने कराया सुरक्षित प्रसव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: चिकित्सक ने गंभीर बताकर किया रेफर, एंबुलेंस में पायलट ने कराया सुरक्षित प्रसव
विज्ञापन
मऊ। जिले के सबसे बड़े ब्लाॅक रानीपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव पीड़ा से जूझ रही प्रसूता को एमबीबीएस डाक्टरों की टीम ने गंभीर बताकर 28 किमी दूर उसे पीजीआई आजमगढ़ रेफर कर दिया। वहीं महज दस किमी दूर एंबुलेंस पायलट पहुंचा था कि प्रसूता का एंबुलेंस में ही प्रसव पीड़ा शुरू हो गई, जिसे एंबुलेंस के प्रशिक्षित ईएमटी ने सुरक्षित प्रसव कराया। महिला ने जुड़वे बच्चे को जन्म दिया। जज्जा बच्चा की हालात सामान्य हैं।
रानीपुर ब्लाॅक क्षेत्र के अकबरपुर गांव निवासी प्रसूता को प्रसव पीड़ा होने पर परिजनों ने सोमवार की सुबह दस बजे 108 एंबुलेंस पर सूचना दी। जिसके बाद एबुलेंसकर्मी प्रसूता और उसके परिजन को लेकर रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालात गंभीर बताकर उसे पीजीआई रेफर कर दिया।
जिसके बाद 108 एम्बुलेंस से परिजन आजमगढ़ रवाना हुए थे कि रास्ते में मरीज को तेज प्रसव पीड़ा होने लगी। जहां परिजनों के कहने के बाद ईएमटी चंद्रेश कुमार ने अपनी सूझबूझ से महिला का एंबुलेंस को सड़क किनारे रोकते हुए सुरक्षित प्रसव कराया। फिर जच्चा-बच्चा को अस्पताल तक पहुंचाया। एबुंलेंसकर्मियों के इस कार्य की महिला के परिजनों ने सराहना की। वहीं चिकित्सकों पर सवालिया निशान भी उठाया।
विज्ञापन
रानीपुर सीएचसी प्रभारी डॉ. अशोक चौहान से जानकारी ली गई तो उन्होंने कहा कि वह सीएमओ कार्यालय में मीटिंग में शामिल होने जा रहे हैं, इसकी जानकारी संबंधित चिकित्सकों से लेंगे।