फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The district will vote in the final phase on April 29

अंतिम चरण में होगा जनपद में पंचायत चुनाव

Fri, 26 Mar 2021 11:13 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
The district will vote in the final phase on April 29
विकास भवन स्थित डीपीआरओ कार्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद कार्य - फोटो : MAU
मऊ। जनपद में अंतिम चरण में ग्राम पंचायत चुनाव होंगे, राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार 17 और 18 अप्रैल को नामांकन किया जाएगा। 19 और 20 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। प्रत्याशी 21 अप्रैल को नाम वापस कर सकेंगे। उसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। 29 अप्रैल को जिले के 2130 बूथों पर मतदान होगा। दो मई को ब्लाक मुख्यालयों पर मतगणना होगी।
विज्ञापन

अपर निर्वाचन आयुक्त वेद प्रकाश वर्मा द्वारा जारी आदेश के अनुसार मऊ जनपद में चुनाव प्रक्रिया 17 अप्रैल से शुरू की जाएगी। चुनाव की घोषणा होने के बाद असमंजस की स्थिति समाप्त हो गई है। जिला प्रशासन चुनावी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है।
विज्ञापन

ब्लाक मुख्यालयों पर होगी चुनावी प्रकिया
मऊ। पंचायत चुनाव में ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य नामांकन पत्रों की बिक्री, नामांकन पत्रों को दाखिल करने, समीक्षा करने, उम्मीदवारी वापस लेने तथा चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य संबंधित ब्लाक मुख्यालय पर होगा। जबकि जिला पंचायत सदस्य के नामांकन पत्रों का विक्रय, दाखिला, जांच, नाम वापसी तथा चुनाव चिह्न आवंटन का कार्य जिला मुख्यालय पर होगा। प्रधान, बीडीसी, ग्राम सभा सदस्य तथा जिला पंचायत सदस्य पदों की मतगणना भी ब्लाक मुख्यालय पर होगी लेकिन जिला पंचायत सदस्य पदों के चुनाव परिणाम की घोषणा जिला मुख्यालय पर जिलाधिकारी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव के लिए 16435 कर्मचारियों की सूची तैयार
मऊ। त्रिस्तरीय ग्राम पंचायत चुनावों के लिए ड्यूटी के लिए 16435 कर्मचारियों की सूची तैयार कर ली गई है। इनमें पुरुष कर्मचारियों की संख्या 11 हजार छह सौ तीन है जबकि चार हजार आठ सौ बत्तीस महिला कर्मचारी हैं। इन कर्मचारियों में मतदान कर्मी और मतगणना कर्मी भी शामिल हैं। मतदान के लिए 2130 बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए नौ जोनल मजिस्ट्रेट और 92 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई जाएगी। जबकि दस आरओ और 184 एआरओ की ड्यूटी लगाई गई है।
इनसेट:
150 बूथ हैं अति संवेदनशील प्लस:
मऊ। पंचायत चुनावों के लिए जिले में 846 मतदान केंद्र और 2130 मतदान स्थल बनाए गए हैं। इनमें से 150 बूथ अतिसंवेदनशील प्लस हैं। जबकि 316 अतिसंवदेनशील हैं और 380 बूथ संवेदनशील हैं।

जनपद में 13 लाख 71 हजार 672 मतदाता करेंगे मतदान
मऊ। पंचायत चुनावों जनपद के नौ ब्लाकों में 13 लाख 71 हजार 672 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। 29 अप्रैल को होने वाले मतदान में 671 ग्राम प्रधानों, 8409 ग्राम पंचायत सदस्यों का चुनाव किया जाएगा। जबकि क्षेत्र पंचायत सदस्य के 822 पदों और 34 जिला पंचायत सदस्यों के लिए मतदान होगा। जिले के शहरी क्षेत्रों को छोड़कर नौ ब्लाकों के ग्रामीण क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले गांवों की जनसंख्या बीस लाख चार हजार पांच सौ बीस है। जबकि इन क्षेत्रों के मतदाताओं की संख्या 13 लाख 71 हजार 672 है जो जनसंख्या का 68.43 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed