फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The district stadium was illuminated with the light of 10,000 lamps.

Mau News: 10 हजार दीपकों की रोशनी में जगमगाया जिला स्टेडियम

Mon, 20 Oct 2025 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Oct 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
The district stadium was illuminated with the light of 10,000 lamps.
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में छोटी दीपावली पर्व पर इंडियन आर्मी की रंगोली बनाए एथलीट।संवाद
मऊ। छोटी दीपावली पर नगर के बलिया माेड़ स्थित जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम 10 हजार दीपों और मोमबत्तियों की रोशनी से जगमगा उठा। इस दौरान जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र और एसपी इलामारन जी ने दीप जलाकर खिलाड़ियों को शुभकामना दी। दीपक जलते और आतिशबाजी से स्टेडियम का नजारा बदला नजर आया। न क्रिकेट न दौड़ और न ही हॉकी। सूरज ढलने के बाद पूरा मैदान हजारों मोमबत्तियों और दीपकों की रोशनी में जगमगा उठा। यह मौका था छोटी दिवाली का, जब शहर के तमाम खिलाड़ियों ने बिना किसी धर्म, जाति, वर्ग का भेद किए मोमबत्ती को रोशन कर एकता ओर सद्भावना का संदेश दिया। शाम के समय सभी खिलाड़ी रोशनी के जश्न में शामिल होने के लिए एकत्रित हुए। खिलाड़ियों ने एथलेटिक ट्रैक, फुटबॉल मैदान, हॉकी ग्राउंड, बास्केटबॉल और वॉलीबॉल कोर्ट, बैडमिंटन हॉल, जिम्नास्टिक हॉल आदि को हजारों मोमबत्ती और दीपकों से रोशन किया। इसके बाद भव्य आतिशबाजी का जमकर लुत्फ उठाया। सभी ने एक दूसरे को दिवाली की बधाई दी। मिठाइयां बांटी।इस दौरान सीडीओ प्रशांत नागर जिला खेल अधिकारी डीपी सिंह, ओमेन्द्र सिंह, संजय सिंह, मनोज यादव, मोईन अहमद, अखिलेश खरवार, राजू जायसवाल, सोनिया कुमारी, रीमा यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed