फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The distance of the floor increasing the potholes on the roads

सड़कों पर गड्ढे बढ़ा रहे मंजिल की दूरी

Sat, 08 Oct 2022 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The distance of the floor increasing the potholes on the roads
कोपागंज ब्लाक क्षेत्र की बदहाल सड़क। - फोटो : MAU
जिले में बारिश के बाद नगर सहित ग्रामीण इलाकों की सड़कों की हालत बदतर हो गई है। कई बदहाल सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। सड़कों पर गड्ढों से राहगीरों को मंजिल तक पहुंचने में परेशानी होती है। प्रदेश सरकार की तरफ से सड़कों को गड्ढामुक्त करने के फरमान से लोगों में बेहतर आवागमन की आस जगी है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग की तरफ से बदहाल सड़कों की विशेष मरम्मत, पैच वर्क, पुनर्निर्माण सहित चार श्रेणियों में चिंहीकरण किया जा रहा है। पैच वर्क के लिए बजट भी जारी कर दिया गया है। जिले में 1713 वर्ग किलोमीटर में लोक निर्माण विभाग की सड़कों का जाल बिछा है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की तरफ से 15 नवंबर तक सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने का फरमान जारी करने के बाद सड़कों को चिन्हित किया जा रहा है। अब देखना है कि जनपदवासियों के अपेक्षाओं पर लोक निर्माण विभाग कितना खरा उतरता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदहाल पड़ी हैं नगर क्षेत्र की सड़कें
मऊ। नगरपालिका क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा, इमिलिया, सहित विभिन्न मोहल्लों में प्रमुख सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इसके साथ ही सिकटिया ओवरब्रिज, भीटी ओवरब्रिज के समीप से नीचे होकर गुजरी सड़क बदहाल है।
10 वर्षों से बदहाल है जीयनपुर मार्ग:
वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना-वलीदपुर जीयनपुर मार्ग की सात किलोमीटर सड़क करीब 10 सालों से गड्ढों में तब्दील है। इस मार्ग पर नगर पंचायत वलीदपुर और 200 से अधिक गांवों के लोगों का तहसील मुख्यालय पर आना जाना रहता है। इस संबंध में क्षेत्र के श्याम सुंदर, अजय, ऋषिकेश यादव, कृष्ण मुरारी का कहना था कि सड़क पर मरम्मत कार्य के लिए वर्षों से मांग की जा रही है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
बदहाल हैं कई सड़कें
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के कसारा से कोपागंज जाने वाला मार्ग, इंदारा बाजार से देईथान होते हुए कोपागंज को जाने वाला मार्ग और इंदारा बाजार से मिशन स्कूल से होते हुए पहसा जाने वाले मार्ग की हालत खराब है। इस संबंध में क्षेत्र के शिव कुमार यादव, संजय सिंह, श्रीकांत वर्मा का कहना है कि अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया, लेकिन मरम्मत कार्य शुरू नहीं हो सका है।
बदहाल सड़कों से धीमी हो गई है विकास गति
रानीपुर। ब्लाक क्षेत्र की कई सड़कें जर्जर हैं। सड़कों पर राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। इन सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे हैं। गिट्टियां उभर आईं हैं। वहीं रानीपुर गेट से पिरूवा जाने वाली तीन किमी लंबी सड़क, काझा इटौरा सलाहाबाद जिला मुख्यालय जाने वाली 15 किमी सड़क, दौलसेपुर से तेंदुली चट्टी तक कि दो किमी सड़क, खुरहट से रानीपुर जाने वाली दो किमी रेलवे क्रॉसिंग तक की सड़क बदहाल है। इस संबंध में क्षेत्र के रवि सिंह, गणेश यादव, शिव नारायण शर्मा का कहना है कि खराब सड़कों के चलते विकास गति धीमी हो गई है। क्षेत्र में आए प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन मरम्मत नहीं की गई।
गड्ढे में तब्दील है बेलौली बाजार मार्ग
फतहपुर मंडाव। क्षेत्र के बेलौली बाजार से भीमपुरा जाने वाली तीन किलोमीटर सड़क गड्ढे में तब्दील है। यह सड़क बेलौली से काठतराव के जुड़नपुर तक दयनीय हो गई है। शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं की गई।

वर्षों से खराब पड़ी हैं कई सड़कें
रतनपुरा। ब्लाक क्षेत्र की कई सड़कें रख रखाव के अभाव मेें जर्जर हो गई हैं। 13 किमी सड़क मऊ और बलिया को जोड़ती है लेकिन सड़क जगह-जगह टूटी है। रतनपुरा से सेमराजपुर तक नौ किमी सड़क लगभग चार साल से खराब है। इस संबंध में क्षेत्र के महेंद्र सिंह, जर्नादन वर्मा, श्रीकांत शर्मा का कहना है कि सड़क की मरम्मत कराने के लिए अधिकारियों को पत्र दिया गया, लेकिन अभी तक मरम्मत नहीं की गई। घोसी: ब्लाक क्षेत्र के पकड़ीमार्ग, घोसी धरौली, बोझीमार्ग और चीनी मिल वनगावा दौलतपुर मार्ग बदहाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed