फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The death of a student from the seminary hostel diarrhea , 13 ill

मदरसा हास्टल में डायरिया से एक छात्र की मौत, 13 बीमार

Wed, 02 Sep 2015 10:58 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Wed, 02 Sep 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
The death of a student from the seminary hostel diarrhea , 13 ill
 छत्तरपुरा स्थित दारुल हदीश मदरसे के हास्टल
विज्ञापन
में बुधवार को डायरिया से जहां एक छात्र की मौत हो गई, वहीं 13 छात्रों की हालत गंभीर बनी हुई है।

मदरसे के प्रबंधक ने मृत छात्र का शव झारखंड स्थित उसके घर भेजवा दिया, जबकि बीमार छात्रों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना मिलने पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू ने बीमार बच्चों को सीएमएस की मौजूदगी में निजी अस्पताल से निकलवाकर जिला अस्पताल पहुंचवाया।


दारुल हदीश मदरसे के हास्टल में बुधवार को खाने में दाल और चावल बना था। सुबह सभी ने खाना खाया। इसके बाद 14 छात्रों की हालत बिगड़ गई, जबकि झारखंड के साहबगंज निवासी एक छात्र तौवाब अंसारी (17) की मौत हो गई। मदरसा प्रबंधक मुल्तान और प्रधानाचार्य मौलवी सुफियान ने आनन-फानन में बीमार बच्चों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और मृत छात्र का शव एंबुलेंस से उसके घर भेजवाया।

 उधर, घटना की जानकारी मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट अमृत लाल साहू निजी अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने सीएमएस सहित चार चिकित्सकों को बुलाया और भर्ती छात्रों नसीम, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद अजहर, मोहम्मद ओसामा, मोहम्म्द इफ्तेखार, मेराज, शकील, मोहम्मद ताहिर, मोहम्मद नसीम, खुर्शीद, मोहम्मद मुस्तफा, मोहम्मद अयूब और मोहम्मद रफीक का चेकअप कराके सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद सिटी मजिस्ट्रेट मदरसे के हास्टल में पहुंचे। उनके साथ मौजूद टीम ने चावल-दाल और पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिया।
कोट :
अस्पताल में भर्ती बच्चों की हालत में सुधार है। उनकी हालत डायरिया या फिर डिहाईड्रेशन से खराब हुई लगती है। मदरसे का किचन काफी खराब है। आरओ भी नहीं लगा है। एक कमरे में 50-50 छात्रों के सोने की व्यवस्था है। कहीं न कहीं कोई चूक जरूर हुई है जिससे छात्रों की हालत खराब हुई। इसकी जांच कराई जा रही है।-अमृत लाल साहू, सिटी मजिस्ट्रेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed