फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The cultivation of cereals to beat drought

मोटे अनाज की खेती से दें सूखे को मात

Thu, 21 Jan 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 21 Jan 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
The cultivation of cereals to beat drought
आईडब्ल्यूएमपी जागरूकता सप्ताह के चौथे दिन को वर्षा, सूखा आधारित कृषि दिवस के रूप में मनाया गया। परियोजना द्वितीय के ग्राम प्यारेपुर सलाउद्दीनपुर में गुुुुरुवार को किसानों को जल संरक्षण के महत्व के साथ ही क्षेत्र आधारित सूखा आधारित कृषि के तरीके बताए गए। इसमें मोटे अनाज की खेती से सूखे से पार पाने के राज बताए।
विज्ञापन



इस अवसर पर अवर अभियंता बच्चाराम यादव ने जागरूकता सप्ताह के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जल संरक्षण के प्रति तत्पर रहने के साथ-साथ वर्षा आधारित खेती तथा मोटे अनाज की खेती के लिए लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन



कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ एनके सिंह ने में वरानी क्षेत्रों के लिए संस्तुत कृषि प्रणाली पर चर्चा करते हुए कृषि एवं पशुपालन आधारित रोजगार के अवसर के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ बैज्ञानिक डॉ. बीके सिंह ने किनवा की खेती पर विशेष चर्चा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. केएन तिवारी ने बीज उत्पादन एवं इससे लाभ के विषय में उपस्थित लोगों को जागरूक किया। अवर अभियन्ता इन्द्रसेन सिंह ने समेकित वाटरशेड प्रबंधन कार्यक्रम के तहत बरसात का जल संरक्षित करने के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed