{"_id":"607b1cd68ebc3ee65001d8e3","slug":"the-crowd-gathered-in-the-morning-vaccination-was-delayed-by-two-hours-mau-news-vns585540758","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह ही जुट गई थी भीड़, दो घंटे विलंब से हुआ टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह ही जुट गई थी भीड़, दो घंटे विलंब से हुआ टीकाकरण
विज्ञापन
जिला महिला अस्पताल पर कोरोना की वैक्सिन लगवाने के जुटी लोगों की भीड़।
- फोटो : MAU
मऊ। जिला महिला चिकित्सालय में शनिवार को दो घंटे विलंब से 11 बजे टीकाकरण शुरू हुआ जबकि कोरोना का टीका लगवाने के लिए सुबह नौ बजे से ही लोगों की भीड़ लगी हुई थी। देर से टीकाकरण शुरू होने के कारण भीड़ बढ़ गई और पहले टीका लगवाने के लिए लोग धक्कामुक्की भी करने लगे। स्वास्थ्यकर्मियों के समझाने पर लोगों से उनकी कहासुनी भी हुई। दो बजे वैक्सीन खत्म होने पर तमाम लोगों को बगैर टीका लगवाए लौटना पड़ा।
महिला अस्पताल में टीका लगवाने के लिए सुबह नौ बजे से ही लोग जुटने लगे थे। टीकाकरण कक्ष के प्रभारी और अन्य कर्मचारी सुबह नौ बजे पहुंच गए थे लेकिन टीकाकरण करने वाले कर्मचारी नहीं पहुंचें। विलंब होते देख आक्रोशित लोगों ने इसकी शिकायत सीएमओ से की। सीएमओ ने सीएमएस से बात करने का आश्वासन दिया। टीका लगवाने आए रमेश कुमार ने बताया कि 11 बजे से टीकाकरण शुुरू हुआ और लोगों में टीका लगवाने की होड़ लग गई। लोग सोशल डिस्टेसिंग तोड़कर झुंड में अंदर घुसने लगे। स्वास्थ्यकर्मियों के समझाने का भी कोई असर नहीं पड़ा। कर्मचारियों के रोकने पर लोग उनसे उलझ जा रहे थे। कर्मचारियों ने सीएमएस से शिकायत की तो वे एक बार वहां आकर लोगों को बारी बारी से अंदर जाकर टीके लगवाने को कह गईं। इसके बाद भी अव्यवस्था रहीं। दो बजे ही वैक्सीन समाप्त हो गई जिससे कई लोगों को लौटना पड़ा। सीएसओ के मेडिसीन स्टोर से शनिवार को वैक्सीन के 13 वायल आए थे जो 130 लोगों को लगाए गए।
महिला अस्पताल की सीएमएस से बात की जाएगी और समय से टीकाकरण शुरू कराने का निर्देश दिया जाएगा। आम लोग कोरोना से बचने के लिए मास्क लगाएं और सोशल डिस्टेसिंग का पालन करें। खुद सुरक्षित रहें और दूसरों को सुरक्षित रहने में सहयोग करें।-डॉ. एससी सिंह, सीएमओ