{"_id":"656f5bae3d796552d60b6647","slug":"the-construction-of-the-bridge-was-going-against-the-standards-the-villagers-stopped-it-mau-news-c-295-1-mau1002-5890-2023-12-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: मानक के विपरीत हो रहा था पुल का निर्माण, ग्रामीणों ने रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: मानक के विपरीत हो रहा था पुल का निर्माण, ग्रामीणों ने रुकवाया
विज्ञापन
मधुबन। तहसील के कमलापुर सिपाह इब्राहिमाबाद में मधुबन माइनर पर बने रहे पुल में घटिया सामग्री का प्रयोग किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी नेतृत्व में मंगलवार को काम रुकवा दिया। लोगों ने अधिशासी अभियंता सिंचाई को फोन कर निर्माण कार्य में अनियमितता की सूचना दी।
अधिशासी अभियंता ने जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिलाया। कमलापुर सिपाह इब्राहिमाबाद में मधुबन माइनर पर छह दिन पूर्व पुल निर्माण का काम शुरू हुआ। पुल का निर्माण कार्य शुरू होेने से क्षेत्रीय लोगों को काफी खुशी हुई। पुल बन जाने से सिपाह इब्राहिमाबाद, कमलापुर, धरमपुर कसायर, खोजीपुर, मखमेलपुर, देवनाथपुर, उंदुरा, भंवरापुरा आदि गांव के हजारों लोगों का सुगम होगा। लेकिन ठेकेदार द्वारा हजारों लोगों की जान से खिलवाड़ करते हुए मानक के विपरीत निर्माण कार्य कराया जा रहा था। निर्माण में केवल सफेद बालू, दोयम दर्जे की ईंट का प्रयोग किया जा रहा था।
ग्रामीणों द्वारा शिकायत के बाद भी काम में सुधार नहीं कराया गया। आक्रोशित ग्रामीण मंगलवार को निर्माण स्थल पर पहुंचे और काम रोक दिया। इस संबंध में अधिशासी अभियंता सिंचाई विरेंद्र पासवान ने बताया कि ग्रामीणों द्वारा मानक के विपरीत पुल निर्माण कराने की शिकायत मिली है। ठेकेदार को काम कराने से मना कर दिया गया है। सही निर्माण सामग्री लाने पर ही काम शुरू होगा।