फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The colors of Ganeshotsav will light up from September 14, grand immersion on the 18th

Mau News: 14 सितंबर से सजेगा गणेशोत्सव का रंग, 18 को भव्य विसर्जन

Sun, 13 Sep 2026 01:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
The colors of Ganeshotsav will light up from September 14, grand immersion on the 18th
अमिला बाजार के मध्य चौक पर श्री गणेशोत्सव परिवार की ओर से पांच दिवसीय गणेशोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत 14 सितंबर से होगी। आयोजकों के अनुसार, लगातार 13वें वर्ष गणेशोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसे लेकर तैयारियां चल रही हैं। कार्यक्रम के तहत 14 और 15 सितंबर को शाम सात बजे गणेश जी की संध्या आरती होगी। 16 सितंबर को शाम सात बजे महाआरती और भव्य झांकी निकाली जाएगी। 17 सितंबर को शाम छह बजे हवन और भंडारे का आयोजन होगा। अंतिम दिन 18 सितंबर को शाम चार बजे गणेश प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया जाएगा। इसके बाद विधि-विधान से प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से सभी कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। कार्यक्रम स्थल अमिला बाजार के मध्य चौक, स्टेट बैंक के पास निर्धारित किया गया है। आयोजन को लेकर बाजार क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed