{"_id":"cdd9215732c9fc3dcba0c412213291fc","slug":"the-cold-was-unbearable-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असहनीय हुई ठंड ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असहनीय हुई ठंड
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
Updated Thu, 15 Jan 2015 09:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे तथा शीतलहर का प्रकोप जारी रहने से लोग घरों में कैद होकर रह गए हैं। गुरुवार को भी आसमान कोहरे से और वातावरण में शीतलहरी रही। पूरे दिन धूप न निकलने से लोग ठंड से ठिठुरते रहे।
भीषण ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने पहली से आठवीं तक के सभी सरकारी तथा निजी विद्यालयों को 17 जनवरी तक के लिए बंद करने का फरमान जारी किया है।
भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित रहा। कई ट्रेेनों के विलंब से चलने की वजह से प्लेटफार्म पर लोग कांपते नजर आए। भीषण ठंड के बाद भी जिला प्रशासन की ओर से सार्वजनिक स्थलों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं की जा सकी है।
गुरुवार की अपराह्न तक धूप न निकलने के कारण लोग पूरे दिन ठिठुरते रहे। वहीं सुबह कोहरे तथा सर्द हवा के चलते लोगों की दिनचर्या खासी प्रभावित रही।
सुबह आठ बजे तक घना कोहरा होने के चलते लोग अपने घरों से देर से निकले। मार्निगिं स्कूल वाले बच्चों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। घर से देर से निकलने के चलते कुछ बच्चों की तो स्कूल बस ही छूट गई।
विज्ञापन
साथ ही बाजारों में अपेक्षाकृत कम गहमागहमी रही। कोहरे के चलते भोर में चलने वाली रोडवेज बसों का संचालन प्रभावित होने से महानगरों कीे ओर जाने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
ट्रेनों के विलंब से चलने की वजह से प्लेटफार्म पर प्रतीक्षारत यात्रियों के लिए एक-एक पल बिताना भारी पड़ रहा है। घना कोहरा होने से बसों और ट्रेनों की गति धीमी होने से लोग निर्धारित समय पर नहीं पहुंच पाए।
ठंड बढ़ जाने के बाद भी प्रशासन द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने की अभी तक कोई व्यवस्था न होने से गरीबों का जीना दूभर हो गया है।
कोहरे की धुंध के चलते वाहन रेंगते हुए देखे गए। ठंड का कहर जारी रहने के चलते जिला प्रशासन ने जिले के पहली से आठवीं तक के सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, मान्यता प्राप्त तथा निजी स्कूलों को 17 जनवरी तक बंद करने का आदेश जारी कर दिया है।