फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The city's Bal Niketan road became one way

शहर का बाल निकेतन मार्ग हुआ वन वे

Fri, 03 Dec 2021 10:33 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Dec 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
The city's Bal Niketan road became one way
मऊ। नगर के प्रमुख आजमगढ़ मोड़-बाल निकेतन मार्ग पर नगरवासियों को जाम की समस्या से कुछ हद तक राहत मिल जाएगी। शुक्रवार की शाम को प्रमुख मार्ग को वन-वे कर दिया गया है। नए नियम से बाल निकेतन से आने वाले चार पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन रोडवेज, रेलवे स्टेशन रोड, मुंशीपुरा ओवरब्रिज होते हुए आजमगढ़ मोड़ जाएंगी। जबकि आजमगढ मोड़ से तीन पहिया, चारपहिया वाहन बाल निकेतन जाएंगे।
विज्ञापन

नगर का आजमगढ़ मोड़ से बाल निकेतन तक जाने वाला प्रमुख मार्ग है। जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए डिवाइडर बनाया गया। लेकिन जाम की समस्या यथावत रही। सुबह से शाम तक जाम की स्थिति रहने से लोगों को गंतव्य तक पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। खासकर एंबुलेंस के जाम में फंस जाने के चलते मरीजों को अस्पताल तक पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ती है।
विज्ञापन

यही नहीं जाम छुड़ाने में ट्रैफिक विभाग के मातहतों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। शहर के प्रमुख मार्ग पर जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लंबे समय से मांग उठती रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन ने बाल निकेतन मार्ग को वन वे कर दिया। यानि एक तरफ से ही वाहन निकल सकेंगे। नए नियम से बाल निकेतन से आने वाले चार पहिया वाहन, तीन पहिया वाहन रोडवेज, रेलवे स्टेशन रोड, मुंशीपुरा ओवरब्रिज होते हुए आजमगढ़ मोड़ जाएंगी। जबकि आजमगढ मोड़ से तीन पहिया, चार पहिया वाहन बाल निकेतन जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

यातायात प्रभारी संतोष यादव ने बताया कि जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बाल निकेतन मार्ग को वन वे कर दिया गया है। नियम का अनुपालन न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed