{"_id":"5c227524bdec2256ff44c2f4","slug":"the-city-dipped-in-the-celebration-of-christmas-the-congratulations","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिसमस के जश्न में डूबा रहा शहर, दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिसमस के जश्न में डूबा रहा शहर, दी बधाई
Tue, 25 Dec 2018 11:51 PM IST
पवन सिंह
mau
mau
Published by: पवन सिंह
Updated Tue, 25 Dec 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
क्रिसमस पर नगर के चांदमारी स्थित फातिमा अस्पताल के चर्च के बाहर मौजूद लोगों की भीड़।
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इसाई धर्मावलंबियों न प्रभु यीशु का जन्मदिन बडे़ ही उत्साह के साथ मनाया। साथ ही एक दूसरे को बधाई दी। कई शिक्षण संस्थानों के बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर लोगों को ताली बजाने पर विवश कर दिया।
क्रिसमस पर्व को लेकर इसाई समुदाय के लोगों में उत्साह का माहौल रहा। बाजारों में गहमागहमी रही। दूसरे दिन भी लोगों ने अपने प्रियजनों को आकर्षक उपहार देकर एक-दूसरे को बधाई दी। मंगलवार को भी फेसबुक, वाट्सएप, ट्वीटर, मोबाइल आदि के माध्यम से अपने प्रियजनों को क्रिसमस की शुभकामनाएं देने का सिलसिला चलता रहा। नगर के फातिमा अस्पताल, अमरवाणी स्कूल, लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन सहित विभिन्न इलाकों के स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। नगर के निजामुद्दीनपुरा स्थित लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल में क्रिसमस डे मनाया गया। बच्चों ने आकर्षक कार्यक्रम पेश कर लोगों को ताली बजाने पर विवश कर दिया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि नगरपालिका चेयरमैन तैयब पालकी ने कहा कि क्रिसमस प्रभु यीशु मसीह का जन्मदिन आज फिर हमें याद दिलाने आया है कि वह गरीबों, दलितों, बेसहारा लोगों को सहारा देने को आया। हमें कभी दुखी नहीं होना है। हम एक-दूसरे को प्रेम, आदर और सम्मान देना है। हम सबको मिलकर इस संसार के हर जन जो सुखी बनाना है। प्रभु यीशु मसीह सदा हमारे सहयोग के लिए साथ हैं। कार्यक्रम में प्रबंधक विजय शंकर यादव, डायरेक्टर मुरली यादव ने संबोधित किया। इस अवसर पर गिरधर यादव, रामलखन यादव, मुराली यादव, संजय राय, सरिता केडिया रहे।