फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The car hit the bike rider going to deliver khichdi, two injured

खिचड़ी पहुंचाने जा रहे बाइक सवार को कार ने मारी टक्कर, दो घायल

Fri, 14 Jan 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
The car hit the bike rider going to deliver khichdi, two injured
मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के लुदुही में शुक्रवार की शाम बेकाबू कार की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घोसी के बड़ागांव से खिचड़ी लेकर अपनी भाभी का घर मझवारा जा रहे थे। दुर्घटना के बाद कार सड़क किनारे नहर में जा गिरी। बाइक सवार दोनों घायलों को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने कार को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस अग्रिम कार्रवाई करने में जुटी है।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 22 वर्षीय मनोज और 20 वर्षीय प्रमोद एक बाइक पर सवार होकर अपनी भाभी के घर मझवारा जा रहे थे। जैसे ही दोनों लुदुही गांव के पास पहुंचे सामने से आ रहे बेकाबू कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार सड़क किनारे नहर में जा गिरी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को उपचार के लिए घोसी सीएचसी में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed