फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The cabinet minister sat on a mat and had lunch with the children

Mau News: कैबिनेट मंत्री ने दरी पर बैठकर बच्चों के साथ किया भोजन

Mon, 07 Oct 2024 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
The cabinet minister sat on a mat and had lunch with the children
रतनपुरा ब्लॉक के कइया स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने बहुउद्देशीय मंच एवं डाइनिंग शेड का उद्घाटन किया। साथ ही दरी पर बैठकर बच्चों के साथ भोजन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने पंचायती राज विभाग द्वारा गांवों के विकास के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। साथ ही परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत धनंजय सिंह, स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव, डॉ. रामविलास भारती, अनिल वर्मा, शैलेंद्र यादव, धर्मराज चौहान सहित उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया।विशिष्ट अतिथि पूर्व राज्य मंत्री डॉ. अरविंद राजभर ने एक देश एक शिक्षा एवं संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के संबंध में अपने एनडीए सरकार की प्राथमिकताओं से लोगों को अवगत कराया। राज्य शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षक डॉ. रामविलास भारती ने मुख्य अतिथि से शिक्षा के बढ़ते निजीकरण को रोकने एवं परिषदीय विद्यालयों को मूलभूत सुविधाओं से लैस करने की मांग की।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कृष्णा राजभर ने विकासखंड के अंतर्गत कराए गए विकास कार्यों के साथ ही परिषदीय विद्यालयों की भौतिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के प्रयास की जानकारी दी। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष कृष्णानंद राय ने कहा कि परिषदीय शिक्षकों को शिक्षण कार्यों के अलावे अन्य तमाम गैर शैक्षणिक कार्यों में लगाए जाने से उनकी गुणवत्ता पर असर पड़ रहा है। इससे उन्हें मुक्त रखने की मांग किया। कार्यक्रम के आयोजक पवन कुमार सिंह एवं अंजनी कुमार सिंह ने अतिथिगण का माल्यार्पण एवं बैज लगाकर अतिथियों का स्वागत किया। अतिथियों ने विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक अंजनी कुमार सिंह, प्रधानाध्यापक लालसा सिंह, नंदनी तिवारी, अंजली वर्मा, राजेश यादव, मीना, सरिता, जय प्रकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed