फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   the brother of died constable claim murdered

मृत सिपाही के भाई ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 13 Sep 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Tue, 13 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
the brother of died constable claim murdered
सिपाही अशोक यादव की वाराणसी में मौत की खबर के बाद पैतृक गांव मधुबन के जगनपुर भिटियां गांव में घर के बाहर पसरा सन्नाटा।
वाराणसी में सिपाही की मौत से स्थानीय थाना क्षेत्र के जगनपुर भिटियां गांव में सन्नाटा पसरा है। पूरा परिवार इस हादसे की खबर सुनकर सदमे  में है। पैतृक गांव जगनपुर में सिपाही के घर रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा  है। मृतक सिपाही के भाई ने इसे  हादसा नहीं हत्या का मामला बताया है।
विज्ञापन

   
  मधुबन थाना क्षेत्र के जगनपुर भिटियाँ निवासी मृतक अशोक यादव पुत्र  लालधारी अपने परिवार सहित वाराणसी में रहकर बच्चों की पढ़ाई के साथ कांस्टेबल के पद पर मंडुवाडीह थाना में तैनात था। बीती रात वह संदिग्ध परिस्थितियों में अपनी रात्रि कालीन ड्यूटी के दौरान मृत अवस्था  में पुल पर पाया गया। इसकी खबर मिलते ही अशोक यादव का दूसरा भाई संतोष  यादव जो कुशीनगर में उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात है। अपने परिवार और पैतृक  गांव से अशोक की माता मोतीरानी पिता लालधारी रोते बिलखते दोनों घर से  वाराणसी के लिये रवाना हो गए। इस बड़ी घटना  से अशोक की पत्नी किरन का रो रोकर बुरा हाल है। बच्चों का भविष्य और उनका  सपना दम तोड़ता नजर आ रहा है। अशोक यादव के पिता किसान है।
विज्ञापन


अशोक के भाई संतोष ने बताया कि अशोक की मृत्यु किसी हादसे में नहीं बल्कि हत्या है। किसी ट्रक वाले ने अशोक के थाने पर सूचना दिया कि तीन की  संख्या में हथियार से लैस बदमाश पुल पर जबरन वसूली कर रहे हैं। इसकी सूचना  मिलते ही अशोक नेे एक अधिकारी के निर्देश पर घटना स्थल पर पहुंचे थे लेकिन  कुछ देर बाद उनके मरने की खबर आई। संतोष के मुताबिक एक कुख्यात अपराधी जो  अभी जल्दी ही जेल से छुटा है और घटना के बाद पुलिस की गिरफ्त में आ गया  है। अशोक की गोली मारकर हत्या की गयी है। फिलहाल मुझे पोस्टमार्टम रिपोर्ट  और दूसरे सिपाही जो जिंदगी और मौत से जूझ रहा है उसके बयान का इंतजार  है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed