फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The body of a young man was found buried in a field, the family members accused five people of murder

Mau News: खेत में धंसा मिला युवक का शव, परिजनों ने पांच लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

Tue, 24 Sep 2024 02:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 02:08 AM IST
विज्ञापन
The body of a young man was found buried in a field, the family members accused five people of murder
ढाढाचवर से अपने घर रईसा बाइक से जा रहे युवक का शव और बाइक ग्राम सभा फिरोजपुर में रविवार की देर रात सड़क किनारे खेत में मिला। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवक की पहचान कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाया। मृतक के पिता ने गांव के ही पांच लोगों पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाया है। कहा कि कुछ दिन पहले एक लड़की के चक्कर में पांच लोग से मारपीट भी हुई थी। उसी विवाद को लेकर हत्या की गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि सड़क किनारे लगे पोल से बाइक की टक्कर होने से युवक की मौत हुई है।
विज्ञापन

पंकज चौहान (28) पुत्र रामबदन चौहान अमिला थाना घोसी का रहने वाला था। कुछ वर्षों से वह कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम रईसा में अपने बुआ के घर रहने लगा था। रविवार को वह अपनी बाइक से मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली के ढाढाचवर दवा लेने के लिए गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन उसकी तलाश में लगे रहे। सोमवार की सुबह क्षतिग्रस्त बाइक और युवक की शव फिरोजपुर गांव के पास सड़क किनारे धान के खेत में मिला। गांव के कुछ लोग जब अपने खेत में जा रहे थे तो शव दिखा। कुछ देर बाद घटना स्थल पर मृतक के परिजन और पुलिस भी पहुंच गई। शव की पहचान होने के बाद शव को खेत से बाहर निकाला गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक का सिर धान के खेत की गीली मिट्टी में धंसा था। जबकि बाइक क्षतिग्रस्त होकर नीचे गिरी थी। परिजन की मदद से शव को खेत से बाहर निकालने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।
विज्ञापन

लड़की को लेकर एक सप्ताह पहले हुई थी मारपीट, पुलिस ने सादे कागज पर कराया दस्तखत
इंदारा। मृत युवक के पिता रामबदन ने आरोप लगाया कि बीते दिनों एक लड़की के चक्कर में उसे मारा पीटा था। उसी दौरान मारने वाले पंकज को रइसा गांव को छोड़ने की धमकी दी थी, गांव नहीं छोड़ने पर जान से मारने की धमकी दी थी। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि उसके लड़के की हत्या कर शव को फेंक दिया गया था। बताया कि लड़के की हत्या के बाद उसके मोबाइल पर लड़की और उसके भाई का फोन भी आया था। मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक सादे कागज पर उसका दस्तखत करा लिया। आरोप लगाया कि हत्या करने वालों का नामजद तहरीर देने के बाद मुकदमा नहीं दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोजपुर गांव में सड़क के किनारे युवक का शव पाया गया है। प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी।-अरविंद यादव, प्रभारी कोपागंज थाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed