फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The amount will be sent to the account of the parents up to thirty

अभिभावकों के खाते में तीस तक भेजी जाएगी धनराशि

Thu, 23 Sep 2021 10:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
The amount will be sent to the account of the parents up to thirty
मुहम्मदाबाद गोहना बीआरसी पर प्रधानाध्यापकों की बैठक में डीबीटी के बारे में जानकारी देते एबीएसए - फोटो : MAU
परिषदीय और सहायता प्राप्त बच्चों के यूनिफार्म, बैग आदि के लिए अभिभावकों के खाते में 30 सितंबर तक धनराशि भेज दी जाएगी। इसका लाभ 1.70 लाख बच्चों को मिलेगा। प्रत्येक बच्चे के अभिभावक के बैंक खाते में 1065 रुपये भेजे जाएंगे। शासन ने दो दिन में सभी बच्चों का विवरण प्रेरणा, आधार डीबीटी एप में अपलोड करने का निर्देश दिया है। ब्लाक स्तर पर प्रधानाध्यापकों को डीबीटी एप के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 1469 परिषदीय विद्यालय, 94 सहायता प्राप्त विद्यालय तथा 56 समाज कल्याण से संचालित हैं। इन सभी स्कूलों में लगभग 1.70 लाख बच्चे नामांकित हैं। प्रति बच्चे को दो सेट यूनिफार्म, एक स्वेटर, एक बैग, जूता-मोजा खरीदने के लिए प्रति बच्चे के अभिभावक के खाते में 1065 रुपये भेजने की तैयारी अंतिम दौर में है। प्रेरणा, आधार डीबीटी एप में सभी बच्चों के आधार, खाता संख्या की फीडिंग के लिए दो दिन का समय दिया गया है। इसका मिलान करने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी क्रास चेक करेंगे और बाद में बीएसए को भेजेंगे। बीएसए अनुमोदन करके डाटा शासन को भेजेंगे। शासन के पास डाटा पहुंचते ही धनराशि अभिभावक के खाते में भेजी जाएगी। बीएसए डॉ. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभिभावकों के खाते में 30 सितंबर तक धनराशि भेज दी जाएगी। सभी शिक्षकों को एप में बच्चों का डाटा दो दिन के अंदर अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना: यूनिफार्म आदि के लिए बच्चों के अभिभावकों के खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर सिस्टम) से धनराशि भेजी जाएगी। इसको लेकर बृहस्पतिवार को स्थानीय ब्लॉक संसाधन केंद्र में प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। खंड शिक्षा अधिकारी आरपी राम ने तैयारियों की समीक्षा की। उत्तर प्रदेश राज्य संसाधन सदस्य एवं एसआरजी संजय कुमार तिवारी तथा डीबीटी प्रणाली एक्सपर्ट राजेश कुमार ने अध्यापकों को जानकारी दी। बीईओ ने बताया कि 30 सितंबर तक डीबीटी का कार्य पूरा करना होगा। बैठक में शशिभूषण राय, अनिल सिंह, प्रतिमा राय, राम रतन सिंह चौहान, बासुकी नाथ तिवारी, राजेश मिश्र रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed