नियुक्ति का हाल जानेगा प्रशासन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्यालय भी बंद मिल रहे हैं। अमर उजाला में कहीं एकल तो कहीं हैं कई-कई शिक्षक शीर्षक से गुरुवार को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम वैभव श्रीवास्तव ने टीम गठित कर जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कराने का फरमान जारी किया है। इसमें कहां कितने शिक्षक हैं, कितने की जरूरत है कि जांच की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
जिलाधिकारी ने जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराने का फरमान जारी किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। टीम में जिलास्तरीय अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा ब्लाकस्तरीय अधिकारी शामिल होंगे। एक अधिकारी को 10 विद्यालय का निरीक्षण करना होगा।
वहीं, जिलाधिकारी ने गुरुवार को नगर के पुलिस लाइन परिसर में स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय परिसर में बने दो शौचालय बंद मिले। विद्यालय में सफाई का अभाव है।
हैंडपंप खराब है। जिलाधिकारी ने विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए बीएसए राकेश कुमार से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। इसके अलावा नगर शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा का दो दिन तथा सहायक अध्यापिका मीना सिंह का पांच दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
उधर जिलाधिकारी के निरीक्षण की सूचना मिलने पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर कई लोगों ने शिकायत की। जिलाधिकारी ने बताया कि लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कराने के लिए टीम गठित कर दी गई है। बीएसए को निर्देश दिया गया है कि जिले के मस्त परिषदीय विद्यालयों में पेयजल, शौचालय सही करा लिए जाएं। औचक निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।