फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The administration knows appointment

नियुक्ति का हाल जानेगा प्रशासन

Thu, 28 Apr 2016 11:32 PM IST
BEARU, AMAR UJALA, MAU
BEARU, AMAR UJALA, MAU Updated Thu, 28 Apr 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
The administration knows  appointment
हैंडपंप चलाकर देखते जिलाधिकारी
जिले के अधिकांश परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों को कागज पर ही गुणवत्तापरक शिक्षा मिल रही है। नगर में जहां शिक्षकों की कमी से एक दर्जन विद्यालय बंद होने के कगार पर हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों के परिषदीय विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति नगण्य मिल रही है।
विज्ञापन

 

विद्यालय भी बंद मिल रहे हैं। अमर उजाला में कहीं एकल तो कहीं हैं कई-कई शिक्षक शीर्षक से गुरुवार को प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए डीएम वैभव श्रीवास्तव ने टीम गठित कर जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कराने का फरमान जारी किया है। इसमें कहां कितने शिक्षक हैं, कितने की जरूरत है कि जांच की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन

 


जिलाधिकारी ने जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण कराने का फरमान जारी किया है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. विनोद कुमार राय को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। टीम में जिलास्तरीय अधिकारी, प्रशासनिक अधिकारी तथा ब्लाकस्तरीय अधिकारी शामिल होंगे। एक अधिकारी को 10  विद्यालय का निरीक्षण करना होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, जिलाधिकारी ने गुरुवार को नगर के पुलिस लाइन परिसर में  स्थित प्राथमिक विद्यालय  का निरीक्षण किया। निरीक्षण में विद्यालय परिसर में बने दो शौचालय बंद मिले। विद्यालय में सफाई का अभाव है।

 

हैंडपंप खराब है। जिलाधिकारी ने विद्यालय में व्याप्त अव्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए  बीएसए राकेश कुमार से स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया। इसके अलावा नगर  शिक्षा अधिकारी मंजू शर्मा का दो दिन तथा सहायक अध्यापिका मीना सिंह का पांच दिन का वेतन रोकने का निर्देश दिया।



 

 

उधर जिलाधिकारी के निरीक्षण की  सूचना मिलने पर जिले के परिषदीय विद्यालयों में व्याप्त अव्यवस्था को लेकर कई लोगों ने शिकायत की। जिलाधिकारी ने बताया कि लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिले के समस्त परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण कराने के लिए टीम गठित कर दी गई है। बीएसए को निर्देश दिया गया है कि जिले के मस्त परिषदीय विद्यालयों में पेयजल, शौचालय सही करा लिए जाएं। औचक निरीक्षण में गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई की  जाएगी।  

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed