फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   The achievements of the government were counted in the conference

Mau News: सम्मेलन में सरकार की उपलब्धियां गिनाई

Thu, 15 Jun 2023 11:16 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jun 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
The achievements of the government were counted in the conference
घोसी। केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर घोसी के मझवारा मोड़ स्थित जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में वृहस्पतिवार को भाजपा की ओर से लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें जनकल्याणकारी योजनाओं और सरकार की उपलब्धियों के बारे में लोगों को जानकारी दी गई। सम्मेलन का शुभारंभ करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के नौ साल बेमिसाल रहने के साथ देश का गौरव बढ़ाने का कार्य किया है। जब जनधन योजना के तहत लोगों खासकर महिलाओं को बैंकों में खाता खोलने के लिए प्रेरित किया जा रहा था, तब विपक्षी दल इसका विरोध करने के साथ व्यंग कसते थे। आज उन्हीं खातों में जनकल्याणकारी योजनाओं की राशि लाभार्थियों को प्राप्त हो रही है।कहा कि उज्ज्वला योजना, जरूरतमंदो को खाद्यान्न, हर घर नल योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ बिना भेदभाव के मिल रहा है। केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के प्रयास से सबका साथ सबका विकास के तहत रेल के अच्छी सुविधा, अच्छी सड़कों का जाल प्रदेश में बना है। सम्मेलन को पूर्व विधायक विजय राजभर, जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री अखिलेश तिवारी ने संबोधित किया। अध्यक्षता रविन्द्र उपाध्याय ने एवं संचालन गिरीश नरायन राय ने किया। इस दौरान कवलदेवी गिरी, नागेंद्र सिंह,आंनद चौधरी, राघवेंद्र राय शर्मा, आलोक विश्वकर्मा, रविन्द्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed