फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Terminal met million

टर्मिनल के लिए मिले एक करोड़

Fri, 27 Feb 2015 11:23 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 27 Feb 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
Terminal met million
रेल बजट पास होने के एक दिन बाद ही शुक्रवार को पूर्वोत्तर रेलवे गोरखपुर के महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने रेलवे स्टेशन मऊ का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



 स्टेशन के निरीक्षण के साथ ही उन्होेंने बताया कि मऊ टर्मिनल के लिए एक करोड़ जारी हो गया है, बाकी का सात करोड़ मंत्रालय बाद में उपलब्ध कराएगा।


रेलवे महाप्रबंधक गोरखपुर राजीव मिश्रा अपने विशेष निरीक्षण यान से गोरखपुर से 12.50 पर मऊ रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने शौचालय का निरीक्षण किया।


 अधिकारी को इसे और साफ रखने का निर्देश दिया। साथ ही यात्री प्रतीक्षालय में अधिक कुर्सियों की व्यवस्था कराने की बात कही। इसके बाद वे स्टेशन के बाहर पहुंचे।
विज्ञापन



जहां पर उन्होंने बाहरी परिसर का अवलोकन किया। स्टेशन परिसर में लगे होर्र्डिंग्स के खाली होने पर अधिकारी से पूछताछ की। साथ ही कहा कि कामर्शियल स्थानों का ठीक से उपयोग नहीं हो रहा है
विज्ञापन
विज्ञापन



और विज्ञापनों की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। तत्पश्चात वे आरक्षण खिड़की पर पहुंचे, वहां पर उन्होंने आरक्षण कक्ष को हवा युक्त बनाने और प्रति खिड़की को स्टील के डिवाइडर से


अलग करने और अधिक से अधिक बैठने की व्यवस्था करने की बात कही। उन्होंने टोकन सिस्टम से आरक्षण करने का सुझाव दिया और कहा कि इससे लाइन में लगने से मुक्ति मिल जाएगी।


रेलवे महाप्रबंधक राजीव मिश्रा ने डारमेट्री कक्ष, अनारक्षित टिकट खिड़की को भी देखा। यहां पर उन्होंने महिला डारमेट्री में बनी खिड़की को बंद करने का निर्देश दिया। साथ ही हर बेड को पार्टीशन डालकर



अलग करने के लिए निर्देशित किया। निरीक्षण के बाद करीब 2.30 बजे वह विशेष निरीक्षण यान से वाराणसी के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ डीआरएम वाराणसी सतीश के कश्यप सहित सभी अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed