फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ten thousand rupees from rice mill operator

मिल संचालक से बाइक सवार बदमाशों ने छीना 10 हजार की नकदी

Tue, 23 Feb 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
Ten thousand rupees from rice mill operator
मधुबन। धान कुटाई कर घर लौट रहे राइस मिल संचालक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने दस हजार रुपये छीन लिया और फरार हो गए। यह घटना मंगलवार को मधुबन थाना क्षेत्र के चचाईपार के पास हुई। पीड़ित ने मधुबन थाने में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई तहरीर में जमीन परदहां निवासी पारसनाथ यादव ने बताया कि वह ट्रैक्टर पर घूम-घूमकर गांवों में धान की कुटाई का काम करता है। वह मंगलवार की सुबह चचाईपार गांव में धान की कुटाई करने गया था। सुबह साढ़े साढ़े दस बजे मशीन लदी ट्रैक्टर-ट्राली से वह घर जा रहा था। वह कुछ दूर स्थित नहर के पास पहुंचा था कि अचानक पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। तीनों ने उसे ट्रैक्टर से उतारा और मारपीट कर दस हजार रुपये छीन लिया। इसी बीच बाइक सवार को आते देख बदमाश मझवारा की ओर फरार हो गए। मधुबन थाने के प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार दुबे ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। मामला रंजिश का लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed