फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Ten cases of motor accident identified for disposal in Lok Adalat

लोक अदालत में मोटर दुर्घटना के दस मामले निस्तारण के लिए हुए चिंहित

Mon, 28 Jun 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ten cases of motor accident identified for disposal in Lok Adalat
मऊ राज्य विधिक सेवा प्राधिरकण के निर्देश पर सोमवार को मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण पीठासीन अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद यादव तथा बीमा कंपनी के अधिवक्तागण के साथ 10 जुलाई 2021 को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के मामलों के निस्तारण पर चर्चा हुई। बैठक में सुलह योग्य 10 मामलों को चिंहित किया गया। जिनका निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव कुंवर मित्रेश सिंह कुशवाहा ने उपस्थित अधिवक्तागण को निस्तारण संबधी प्रक्रिया से अवगत कराया। सचिव ने बताया कि मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण से संबधित सुलह-समझौता प्रपत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में दाखिल किए जाएंगे। अगले दिन उसे पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के समक्ष प्रेषित होंगे। प्रपत्र पेश किए जाने के संबंध में नियम एवं शर्तो के लिए प्रपत्र पर वाट्सएप नंबर व अधिवक्ता के फाटोग्राफ चस्पा किए जाने का निर्देश दिया। सचिव ने आम जनमान से आग्रह किया कि 10 जुलाई 2021 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निस्तारण कराए और लाभांवित हों। इस अवसर पर दिलीप श्रीवास्तव अधिवक्ता बीमा कंपनी, प्रमोद श्रीवास्तव, अरविंद सिंह, वीरेंद्र यादव, उमेश यादव, रमेश यादव सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed