फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teenager dies in assault, police deployed in village

मारपीट में किशोर की मौत, गांव में तैनात हुई पुलिस

Mon, 24 Aug 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies in assault, police deployed in village
अमिला। घोसी कोतवाली क्षेत्र के कुड़हनी गांव में रविवार की शाम बिजली केबल और सड़क पर जमा बरसात के पानी को बहाने के विवाद में हुई मारपीट में घायल किशोर की मौत होने पर आरोपी घर छोड़कर फरार हो गए, साथ ही गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। तनाव देखते हुए पुलिस ने फोर्स तैनात करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन

घोसी कोतवाली के कुडहनी गांव में पानी निकासी को लेकर शनिवार की शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हुई थी। इस दुर्घटना में प्रवीण16 पुत्र कन्हैया गंभीर रूप से घायल हुआ था। निजी अस्पताल में उपचार के दौरान रविवार की देर शाम किशोर की मौत हो गई। किशोर की मौत होने पर उसके परिवार के सदस्यों ने आपा खो दिया। इस दौरान परिवार के सदस्य किशोर के शव को घोसी कोतवाली के सामने रखकर राष्ट्रीय राज्य मार्ग पर जाम लगा दिए।
विज्ञापन

बाद में परिवारीजनों की मांग पर पुलिस ने थाने में हत्या की धारा में मामले की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी करने और जांच कर रिपोर्ट न दर्ज करने वाले दोषी पुलिस कर्मचारी के विरुद्घ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। इस पर जाम समाप्त हुआ। दूसरी तरफ किशोर के मौत के दूसरे दिन सोमवार को कुड़हनी गांव में सन्नाटा पसरा था। प्रवीण मौत से उसकी मां अकाली देवी के आंसू नही थम रहे है, वही भाई की मौत से आहत संतोष (33), बहन रंजना और कंचन का रोकर बुरा हाल था। बात करने पर घोसी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक समर बहादुर सिंह ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के दबिश दी जा रही। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होगें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed