फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teams are reaching every village, farmers should get their farmer registry done to avail the benefits of the schemes: District Magistrate

हर गांव पहुंच रही टीम, योजनाओं के लाभ के लिए किसान करा लें फार्मर रजिस्ट्री : जिलाधिकारी

Sat, 11 Apr 2026 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Teams are reaching every village, farmers should get their farmer registry done to avail the benefits of the schemes: District Magistrate
जिलाधिकारी प्रवीण मिश्र ने विकासखंड फतेहपुर मंडाव के ग्राम पंचायत कटघरा शंकर के पंचायत भवन पर फार्मर रजिस्ट्री के लिए आयोजित कैंप का शनिवार को औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि हर गांव में टीम पहुंच रही है। योजनाओं का लाभ लेने के लिए किसान जल्द फार्मर रजिस्ट्री करा लें।
विज्ञापन

उन्होंने संचालित कैंप के संबंध में पंचायत सहायक, ग्राम पंचायत के सचिव, लेखपाल, प्रधान, रोजगार सेवक एवं उपस्थित किसानों से विस्तृत जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन गांव-गांव जा रहा है। वर्तमान प्रधान सहित पूर्व प्रधान भी इस कार्य में सहयोग करें, जिससे समस्त किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा सके।
विज्ञापन

किसान स्वयं भी जन सेवा केंद्र या अपने मोबाइल अथवा कंप्यूटर से संबंधित पोर्टल पर जानकारी भरते हुए फार्मर रजिस्ट्री कर सकते हैं। जिन किसानों का फार्मर रजिस्ट्री नहीं होगा, वे सरकार से कृषि विभाग सहित कृषि से संबंधित अन्य विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के लाभ से वंचित हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को सचिव, पंचायत सहायक, रोजगार सेवक, लेखपाल एवं कोटेदारों के साथ बैठक कर प्रत्येक गांव में फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करते हुए समस्त किसानों का फार्मर रजिस्ट्री सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने कहा कि फार्मर रजिस्ट्री न होने पर किसान अनाज क्रय केंद्रों पर अपना उत्पाद नहीं बेच सकेंगे। इसके अलावा खाद, बीज व कीटनाशी वितरण के दौरान भी सरकार से दी जाने वाली सब्सिडी किसानों को नहीं मिल पाएगी।
उन्होंने सचिव एवं लेखपाल को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि लेने वाले अपात्र लोगों को चिह्नित करने के भी निर्देश दिए। संबंधित लेखपाल को अगले दो दिनों में मिसमैचिंग के प्रकरण, अंश निर्धारण व न्यायालय से पारित आदेशों का अनुपालन सुनिश्चित करते हुए संबंधित किसानों से संपर्क करने के साथ ही उनकी सूची खंड विकास अधिकारी को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिला कृषि अधिकारी सोम प्रकाश गुप्ता, खंड विकास अधिकारी फतेहपुर मंडाव, तहसीलदार मधुबन धर्मेंद्र पांडेय सहित अन्य संबंधित कर्मचारी एवं गांव के किसान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed