फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teaches us how to live life

इंसान को जीवन जीने का तरीका सिखाती है शिक्षा

Wed, 10 Oct 2018 10:55 PM IST
mau
mau Updated Wed, 10 Oct 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
Teaches us how to live life
नगर पालिका सभागार में यूपी राबिता कमेटी की ओर से आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते डा. शकील। - फोटो : mau
यूपी राबता कमेटी अलीगढ़ और सैयद हामिद फाउंडेशन के तत्वावधान में बुधवार को पालिका कार्यालय के सभागार में ‘तालीमी मुजाकेरा’ विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें नगर के बच्चों की शिक्षा के मार्ग को सरल बनाने के साथ ही शिक्षण संस्थानों में आधुनिक शिक्षा एवं इसके लिये आवश्यक संसाधन तथा अध्यापकों के आचार, विचार पर प्रकाश डाला गया।
विज्ञापन


इडॉ. शकील आजमी ने कहा कि 1992 में सैयद हामिद की मऊ आमद के बाद से यहां शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ी और शिक्षा का स्तर बेहतर हुआ है। नगर में अनेकों छोटी बड़ी सामाजिक संस्थाओं जैसे मऊ वेल्फेयर कमेटी, स्टूडेंटस फोरम, उर्दू पढ़ाओ तहरीक, स्कालर फाउण्डेशन, पालकी सोशल ग्रुप द्वारा नगरवासियों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करने से लोगों में अपने बच्चे को शिक्षित बनाने में काफी मदद मिली है। तालीमी कारवां के सदस्य सईद अहमद ने कहा कि व्यक्तित्व को संवारने के लिए शिक्षा के साथ शिष्टाचार जरूरी है। दोनों में से किसी एक के अभाव में व्यक्ति मानवीय कद्रों का पालन नहीं कर सकता। शिक्षा इंसानों को जीने का ढंग सिखाती है।
विज्ञापन


मौलाना ताहिर मदनी ने कहा कि हमारा पैगाम है कि शिक्षा ग्रहण कर मुल्क और पूरी इंसानियत के लिए काम करें। पूर्व पालिकाध्यक्ष अरशद जमाल ने  कहा कि शिक्षा प्राप्ति के मार्ग में रूकावटों को दूर करने से बच्चों में शिक्षा का स्तर बढ़ सकता है।  मौलाना अबरार अहमद इस्लाही ने कहा कि पाठयक्रम तीन  बिंदुओं पर आधारित होता है। इसमें पहला बिंदु पढ़ने वाले, दूसरा पढ़ाने वाले और तीसरा संसाधन की उपलब्धता है। पालिकाध्यक्ष मुहम्मद तय्यब पालकी ने कहा कि यहां 75 प्रतिशत मजदूर तबका है जो अपने बच्चों को मजदूर बनाने के लिए ही सोचता है। जब तक इनका विकास नहीं होगा समाज का भी विकास नहीं हो सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर जावेद,  चंदन, ओजैर गिरहस्त, अब्दुस्सुबहान अलीग, इशरत कमाल, सरफराज अहमद, अमीर हमजा आजमी, नसीम अख्तर आदि शामिल रहे।  संचालन डॉ. इम्तेयाज नदीमत ने किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed