फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Teachers took out a procession against the anti-teacher attitude

शिक्षक विरोधी रवैए के खिलाफ शिक्षकों ने निकाला जुलूस

Mon, 30 Dec 2019 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 30 Dec 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
Teachers took out a procession against the anti-teacher attitude
मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ तथा विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षकों ने सोमवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी की तानाशाही तथा शिक्षक विरोधी रवैये के खिलाफ बीएसए कार्यालय परिसर में जमकर नारेबाजी किया। नारेबाजी के बाद जुलूस निकाला।
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय परिसर से निकले जुलूस में शामिल शिक्षक नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचे। जहां जुलूस धरनासभा के रूप में तब्दील हो गया। धरने को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय ने आरोप लगाते हुए कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मऊ द्वारा शिक्षक नेताओं को रिवॉल्वर तानने एवं शिक्षक नेताओं को नियम विरूद्ध अनर्गल आरोप लगा कर निलंबित किया जा रहा है। इसकी जितनी निंदा की जाए कम ही है।
विज्ञापन

विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि बीएसए ओपी त्रिपाठी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करते हुए उनके द्वारा किए गए नियम विरूद्ध कार्यों तथा भ्रष्टाचार की जांच कराकर उनके विरुद्ध यथोचित कार्रवाई की जाए। धरने को शिक्षक नेता सतीश सिंह ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया जाने वाला नियम विरूद्ध संरक्षण बंद किया जाए। ज्ञापन सौंपने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से आवश्यक कार्यवाही नहीं की जाती है तो पुन: शिक्षक कलेक्ट्रेट परिसर में ही अनवरत धरना देने के लिए बाध्य होंगे। धरना के बाद शिक्षक प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन का एसडीएम विजय मिश्रा को सौंपा। धरने में राशिद जमाल, सतीश राय, सुजीत राय, धनंजय, ज्ञानचंद, राजेश राय, राणा बलवंत, संतोष, धर्मराज, सरिता, जहमोहन, भारत भूषण, प्रमोद मिश्र, अनिल, मनमोहन, राधेश्याम, दिनेश कुमार ,सुरेंद्र यादव, अवधेश ,कमलेश बहादुर सिंह, रामाश्रय यादव, ब्रम्ह स्वरूप मिश्रा, ममता, नरगिस, स्नेहलता राय ,शबनम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed