{"_id":"64da7991592ef79b41061855","slug":"teachers-submitted-memorandum-to-mla-mau-news-c-295-1-svns1028-1272-2023-08-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: शिक्षकों ने विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई के शिक्षकों ने विधायक रामविलास चौहान तथा विधायक राजेंद्र कुमार को 18 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा। पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। राज्य कर्मचारियों की भांति उपार्जित अवकाश, द्वितीय शनिवार अवकाश, प्रतिकार अवकाश, अध्ययन अवकाश, कैशलेस चिकित्सा सुविधा की मांग की।
प्रत्येक प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति एवं तैनाती, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की भांति चयन वेतनमान में 12 वर्ष की सेवा पूर्ण कर चुके सभी शिक्षकों को प्रोन्नत वेतनमान दिया जाए। निराकरण के संबंध में सरकार द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किए जाने से प्रदेश का शिक्षक समुदाय अत्यंत क्षुब्ध एवं आहत है।
एक ओर शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण नहीं किया जा रहा है साथ ही साथ कतिपय विभागीय अधिकारियों द्वारा बेसिक शिक्षकों एवं शिक्षा से संबंधित तथ्यों को तोड़ मरोड़ कर प्रकाशित कराया जा रहा है, जिससे बेसिक शिक्षा एवं शिक्षकों की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मांग पत्र देने वालों में जिलाध्यक्ष कृष्णानंद राय, जिला मंत्री अखिलेश्वर शुक्ल,जगदीश गौतम,रामकेर यादव, जयशंकर यादव,प्रवीण कुमार राय, सुरेंद्रनाथ यादव, उपेंद्र नाथ तिवारी, दिनेश यादव, सरफराज अहमद ,धीरेंद्र कुमार राय, सुजीत राय आदि शामिल रहे।